फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Ten- month-old baby abducted

दस माह का बच्चा अगवा

Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 08 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Ten- month-old baby abducted
बच्चे को नशा सुंघाकर ले जाने वाली आरोपी महिला। - फोटो : अमर उजाला
नगीना   में  महिला ने मोहल्ला कस्बा में बृहस्पतिवार को दस माह के बच्चे को नशीला पदार्थ सुंघाकर अगवा कर लिया। मोहल्ले वालों की सतर्कता से महिला पकड़ी गई। मोहल्ले वालों ने आरोपी महिला को पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बच्चे की पिता की तहरीर पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने बच्चे का मेडिकल परीक्षण कराया, जहां मासूम बच्चे की हालत खराब होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

मोहल्ला कस्बा निवासी जमशेद का दस माह का मासूम बेटा फैज घर के बाहर बृहस्पतिवार की दोपहर 12 बजे बैठा था। उसी समय एक महिला ने मासूम को नशीला पदार्थ सुंघा कर ले जाने की कोशिश की। 
विज्ञापन

इस बीच मासूम का बड़ा भाई जैद स्कूल से घर आ रहा था। उसने महिला से भाई को ले जाने से मना किया और शोर मचा दिया। शोरशराबा पर बच्चे की मां रूमाना भी मौके पर पहुंच गई। उसने बच्चे को महिला से छुड़ा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास की महिलाएं  और लोगों ने आरोपी महिला को पकड़ कर नगीना पुलिस को सौंप दिया। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, मासूम की हालत खराब हो गई। पुलिस ने मासूम का मेडिकल कराया, जहां हालत में सुधार न  होने पर उसे बिजनौर रेफर कर दिया गया। 
पुलिस ने महिला के पास से  एक नशीले पदार्थ की ट्यूब व रुमाल भी बरामद किया है। थाना प्रभारी नाथीराम पवार का कहना है कि महिला से पूछे जाने पर उसने अपना नाम अंशु पत्नी संजय निवासी आदर्श नगर नजीबाबाद बताया है। आरोपी महिला के पति को सूचना दे दी गई है।


भीख मांगती है महिला 
आरोपी महिला अंजू नगर में प्रत्येक बृहस्पतिवार को कई वर्षों से घर-घर जाकर भीख मांगती है। आज सुबह भी वह करीब नौ बजे  नगीना भीख मांगने अपनी मौसी कविता व उसके मासूम बच्चे समेत दो दर्जन से अधिक भीख मांगने वालों की टोली के साथ नगीना पहुंची थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला नशे की हालत में थी। महिला का  पति नजीबाबाद में कबाड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed