{"_id":"580669f54f1c1b642e703d5e","slug":"teenager-killed-after-rape-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप के बाद किशोरी की जान ली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप के बाद किशोरी की जान ली
अमर उजाला/ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में शहर की एक कालोनी में सोमवार की रात दूसरे संप्रदाय के पांच युवकों ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करके उसकी हत्या कर शव को पंखे से लटका दिया। सनसनीखेज वारदात से दहशत पसर गई।
कॉलोनी में किशोरी का शव उसके घर में दुपट्टे में बंध पंखे में लटका मिला था। किशोरी के खुदकशी करने की बात कही जा रही थी। मंगलवार को किशोरी के परिजनों ने पुलिस अफसरों के साथ ही कोतवाल ऋषिराम कठेरिया से मिलकर उन्हें तहरीर दी। किशोरी के पिता के मुताबिक वह सोमवार को वह मजूदरी करने गया था। पत्नी अपनी बेटी के घर गई थी। 15 साल की बेटी और बेटा घर पर था। किशोरी के पिता का आरोप है कि शाम करीब पांच बजे दूसरे संप्रदाय के दो युवक अपने तीन साथियों के साथ घर पर आए। आरोपियों ने किशोरी को अपनी हवस का शिकार बनाया।
बेटे ने इस घटना के बाद चौराहे पर खड़े अपने पिता को सारी बात बताई। घर जाकर देखा तो पुत्री का शव पंखे में लटका है। गले में दुपट्टा बंधा है। आरोप है कि बेटी के साथ दुष्कर्म करके उसकी युवकों ने हत्या करके शव को लटकाया। किशोरी के पिता ने आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शहर कोतवाल के मुताबिक घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार है।