{"_id":"591f52884f1c1bd71af2324d","slug":"teenager-drowning-in-the-swimming-pool","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वीमिंग पूल में डूबा किशोर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वीमिंग पूल में डूबा किशोर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2017 01:50 AM IST
विज्ञापन
स्वीमिंग पूल में डूबने से किशोर की मौत पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में नहटौर के गांव सादिकाबाद स्थित स्वीमिंग पूल में नहाने गए एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। जबकि उसके साथी हड़बड़ा कर मौके से भाग गए। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसडीएम और सीओ ने भी मौका मुआयना किया है।
गांव बैरमनगर निवासी मुकेश शर्मा का 16 वर्षीय पुत्र आशु शुक्रवार को करीब 11 बजे नहटौर के करीबी गांव सादिकाबाद स्थित स्वीमिंग पूल में अपने साथियों के साथ नहाने गया था। नहाते वक्त वह स्वीमिंग पूल में डूबने लगा तो उसके साथी हड़बड़ा कर मौके से भाग गए।
कुछ देर बाद संचालक का पुत्र मौके पर पहुंचा तो उसने स्वीमिंग पूल में किशोर का शव देखा। शोर शराबा होने पर स्वीमिंग संचालक मौके पर पहुंच गया और शव को पानी से निकाला गया। सूचना पर परिजन भी पहुंचे और आशु को सीएचसी लाए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने स्वीमिंग पूल संचालक मोहल्ला तकियागढ़ी निवासी नईम अहमद के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपी फरार बताया जा रहा है।