{"_id":"57c32b1b4f1c1b602fd501e8","slug":"sungakr-beaten-farmer-intoxication","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान को नशा सुंघाकर पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किसान को नशा सुंघाकर पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
ग्राम दरगोपुर नंगली के जंगल में किसान की पिटाई के बाद जमा ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में खेत पर काम कर किसान को नशा सुंघाकर बदमाशों ने बंधक बनाकर उसे खूब पीटा। पुलिस के साथ ग्रामवासियों को खेत पर आता देख बदमाश भाग खड़े हुए। किसान को जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
कोतवाली शहर के गांव फरीदपुर दरगाह उर्फ दरगोपुर नगली निवासी खचेडू सिंह रविवार को सुबह करीब साढ़े सात बजे खेत पर काम करने गया था। ग्रामवासियों के अनुसार वहां पहले से मौजूद चार बदमाशों ने उसे बंधक बनाकर पीटा। खेत पर घास खोदने आई एक महिला ने यह नजारा देखा। महिला ने गांव में जाकर यह बात ग्रामीणों को बताई। ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीण पुलिस के साथ किसान को छुड़ाने के लिए खेत की ओर दौड़े। ग्रामीणों व पुलिस को खेत की ओर आते देख बदमाश खचेडू सिंह को छोड़कर भाग गए। ग्रामीणों के मुताबिक किसान को नशा सुंघाकर बेहोश करने के बाद उसके हाथ पैर बांधकर गन्ने के खेत में डाल गए। खेत पर पंहुचकर पुलिस व ग्रामीणों ने खचेडू सिंह को करीब 11 बजे बंधक मुक्त कराया। पुलिस ने ग्रामीणों के साथ जंगल में बदमाशों की तलाश में कांबिंग की पर कोई बदमाश हाथ नहीं लगा। किसान खचेडू को बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में दाखिल कराया। उपचार के दौरान किसान होश में आया और सारी घटना बताई। शहर कोतवाल ऋषिराम कठेरिया के मुताबिक कांबिंग के दौरान कोई बदमाश नहीं मिला है।