फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   student murder, highway jaam

छात्रा की हत्या के विरोध में हाईवे जाम

Thu, 19 May 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो,
अमर उजाला ब्यूरो, Updated Thu, 19 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
student murder, highway jaam
नगीना में छात्रा की हत्या के बाद हाईवे जाम करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर) में घर से स्कूल के लिए बुधवार को निकली छात्रा की हत्या कर दी गई। हत्यारे उसके शव को पुलिया के पास फेंककर फरार हो गए। शव के पास ही उसकी सहेली बदहवास हालत में पड़ी मिली।
सनसनीखेज वारदात से लोगों का पुलिस-प्रशासन के खिलाफ गुस्सा भड़क गया। मृतका के परिजनों और नागरिकों ने घटना के विरोध में सायंकाल नगीना-कोतवाली हाईवे पर छात्रा का शव रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक भी बाधित करने की कोशिश की। एसपी देहात ने मृतक के परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।
मोहल्ला लाल सराय निवासी फखरे आलम की बेटी मुस्कान (17) तथा रमेश की पुत्री सोनम एमएम इंटर कॉलेज में कक्षा सात की छात्रा थीं। दोनों सहेली थीं।
बुधवार को दोनों छात्रा अपने स्कूल में आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेने की बात कहकर घर से निकली थीं। दोपहर करीब एक बजे चमरौला और रावलहेड़ी के पास पुलिया के पास मुस्कान अचेत मिली, जबकि सोनम बदहवास अवस्था में मिली। राहगीर दोनों छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने मुस्कान को मृत घोषित कर दिया। मुस्कान के सिर पर गहरा घाव का निशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा की मौत से लोगों का आक्रोश भड़क गया। प्रदर्शनकारियों ने सायंकाल करीब 5.30 बजे नगीना कोतवाली मार्ग पर मुस्कान का शव सड़क पर रख जाम लगा दिया।
प्रदर्शनकारी हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग करने लगे।  प्रदर्शनकारियों ने रेलवे ट्रैक के पास रेल यातायात बाधित करने की कोशिश भी की। हालांकि कामयाबी नहीं मिली। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम प्रदीप कुमार व सीओ ने परिजनों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन वे नहीं माने।  

एसपी देहात डा.धर्मवीर सिंह ने रात करीब 8.15 बजे मौके पर पहुंचकर परिजनों को मामले की जांच सीओ से कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजनों ने जाम खोल दिया। उधर, पुलिस मृतका की सहेली सोनम को लेकर थाना नगीना देहात पहुंची। पुलिस के मुताबिक सोनम बहुत डरी हुई दिख रही है। उसके परिजनों को मौके पर बुलाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed