फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Strike after building clerk house attack

निर्माण लिपिक के घर पर हमले के बाद हड़ताल

Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 25 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
Strike after building clerk house attack
बिजनौर नगरपालिका में हड़ताल के दौरान धरने पर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में ठेकों के टेंडर लेने के लिए भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पति व एक भाजपा सभासद पर बृहस्पतिवार रात नगर पालिका की निर्माण लिपिक के घर धावा बोलने का आरोप लगा है। आरोपियों ने टेंडर न मिलने पर सरकारी आवास खाली करने व जान से मारने की धमकी दी। लिपिक ने सुबह कर्मचारियों को जानकारी दी तो उन्होंने नगर पालिका में तालाबंदी कर हड़ताल कर दी और धरने पर बैठ गए। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

निर्माण लिपिक व नगर विकास कर्मचारी महासंघ की नपा अध्यक्ष सोनिका जल कंपाउंड क्वार्टर में रहती हैं। सोनिका के अनुसार रात 11.50 बजे भाजपा जिला उपाध्यक्ष व सभासद हरजिंदर कौर के पति जितेंद्र, सभासद सार्थक चौधरी उर्फ रिक्की उनके घर साथियों  के साथ पहुंचे। वे और उनके पति कंपाउंड में आए तो उन्होंने हमला बोल दिया। वे बेहोश हो गईं। उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी बोले कि अब सरकार उनकी आ गई है। नपा में जितने टेंडर होंगे, वे उनको दिए जाएंगे। टेंडर नहीं दिए तो उनका सरकारी आवास भी खाली करा लेंगे। दोनों धमकी देते हुए चले गए। सुबह सोनिका ने साथी कर्मचारियों को  बताया तो उन्होंने दफ्तर में ताले डाल दिए और परिसर में धरना शुरू कर दिया। मामले की डीएम से भी शिकायत की गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया के अनुसार  अनुशासनहीनता करने वालों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed