{"_id":"5a59042b4f1c1be7408b4819","slug":"stolen-millions-of-rupees-from-two-houses-in-manukuan","type":"story","status":"publish","title_hn":"मनकुआं में दो मकानों से लाखों रुपये की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मनकुआं में दो मकानों से लाखों रुपये की चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला/बिजनौर
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
crime
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नींदडू़ । बदमाशों ने मनकुआ गांव में बंद पड़े दो मकानों के ताले तोड़कर उनमें से 28 हजार रुपये नगद समेत दो लाख रुपये से अधिक मूल्य के गहने और कपड़े आदि सामान चोरी कर लिया है। तौकीर अहमद अंसारी के तीन बेटे परिवार सहित पानीपत में रहकर कारोबार करते हैं। घर पर केवल वही रह रहा था। बीमारी के कारण तौकीर अहमद भी कुछ दिनों पहले मकान में ताले लगाकर बेटों के पास पानीपत चला गया।
बुधवार रात बदमाशों ने उसके बंद मकान के ताले तोड़कर चोरी की। घटना की जानकारी 11 जनवरी की सुबह हुई। मसजिद के इमाम मोहम्मद मारूफ और इरशाद अहमद ने नमाज पढ़ने मसजिद जाते समय मकान का ताला टूटा होने की जानकारी मोहल्ले के लोगों को दी। इरशाद अहमद ने मोबाइल फोन के माध्यम से अवगत कराया। चोरी की सूचना मिलते ही तौकीर अहमद परिवार सहित मनकुआ लौट आया।
तौकीर अहमद ने बताया कि मकान के अंदर उसके तीनों बेटों के कमरों के ताले तोड़ने के बाद सेफ-अलमारी और संदूक के ताले तोड़कर चोरी की गई। पुलिस को तहरीर देकर सोने-चांदी के गहने, कपड़े और 25 हजार रुपये नगद चोरी का ब्यौरा दिया गया है।
विज्ञापन
बदमाशों ने बुधवार की रात में ही इसरार अहमद के बंद मकान को भी अपना निशाना बनाया।
इसरार अहमद ने बताया कि वह कई दिन पहले मकान में ताला लगाकर अपनी पुत्री के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई गया था। 11 जनवरी को दोपहर वापसी करते हुए जब वह बस से चांदपुर तक आया, तभी मोहल्ले के व्यक्ति ने उसे बदमाशों द्वारा मकान का ताला तोड़कर चोरी करने की जानकारी दी। शुक्रवार को पुलिस में दी तहरीर के मुताबिक बदमाश ताले तोड़कर 3, 000 रुपये नगद समेत हजारों रुपये मूल्य का जेवर, कपड़े और एक मोबाइल फोन चोरी कर अपने साथ ले गए।