{"_id":"58693ef24f1c1b445ceedeb3","slug":"sticks-out-in-pajnian","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैजनियां में चले लाठी-डंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पैजनियां में चले लाठी-डंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
पैजनियां में दो पक्षों में पथराव के बाद भीड़ को समझाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्दौर में पैजनियां में जंगल की जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले और पथराव होने से अफरातफरी मच गई। विवाद में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। पुलिस दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई ।
क्षेत्र के गांव पैजनियां निवासी किरन देवी के चक की गांव के ही मुन्नू त्यागी व उसके भाई कैलाश त्यागी, पीतम, ब्रजेश कुमार की खेत की मेढ़ एक है। किरन के मुताबिक चारों भाइयों ने उसकी करीब तीन बीघा जमीन कब्जे में कर रखी है। रविवार की शाम करीब पांच बजे इस बात को लेकर खेत में ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। गुस्साए दोनों पक्ष घर लौट आए। घर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले व पथराव हुआ। इस विवाद में कैलाश त्यागी के सिर में ईंट लगने से फूट गया और उसकी पत्नी कमलेश देवी भी घायल हो गई। घायल कैलाश त्यागी को सीएचसी में भर्ती कराया है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों पक्षों का मुकदमा मुरादाबाद मंडल कमिश्नर के विचाराधीन है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को पकड़कर थाने ले आई। थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।