फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   sp leader ko rangdari ki dhamki

सपा नेता के मकान पर रंगदारी का पत्र चस्पा

Sat, 03 Dec 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
sp leader ko rangdari ki dhamki
धमकी मिलने पर निर्माणाधीन मकान पर पहुंची पुलिस और क्षेत्रवासी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के भागूवाला में युवा सपा नेता के निर्माणाधीन  मकान पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का धमकी भरा पत्र मिलने से हड़कंप मच गया। मकान के दरवाजे पर चस्पा पत्र में सोमवार तक रंगदारी न देने पर पुत्र का अपहरण करने और 10 दिसंबर तक सपा नेता को गोली मारने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


भागूवाला मुजाहिदा पट्टी निवासी युवजन सभा के जिला उपाध्यक्ष हाजी मोहम्मद साजिद का भागूवाला हाईवे पर पुलिस चौकी के नजदीक मकान बन रहा है। शुक्रवार सुबह सपा नेता के पिता ताहिर हुसैन रोजाना की तरह जब निर्माणाधीन मकान पर पहुंचे तो उन्हें स्कूल  कॉपी के कागज पर धमकी भरा पत्र चस्पा मिला।
विज्ञापन


पत्र में साजिद के पास बहुत पैैसा होने की बात कही गई और पीर की रात 11 बजे तक 20 लाख रुपये उसी स्थान पर न मिलने पर पुत्र का अपहरण कर  लेने की धमकी दी गई। यह भी चेतावनी दी गई कि पुलिस को जानकारी देने पर 10 तारीख तक गोली मार दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा नेता  साजिद ने धमकी भरा पत्र चस्पा होने की खबर भागूवाला पुलिस चौकी को दी। एसआई  अजेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर चस्पा पत्र देखा। पत्र टूटी-फूटी  भाषा में लिखा गया है। पत्र चस्पा होने से सपा नेता के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। उधर, पुलिस इसे किसी शरारती तत्व की हरकत मान रही है। पत्र भेजने वाले के बारे में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed