{"_id":"5824bf2f4f1c1ba16fb39bea","slug":"sons-beat-up-on-dads-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की शादी कराने पर पुत्रों ने की पिटाई ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिता की शादी कराने पर पुत्रों ने की पिटाई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Fri, 11 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालाबाद में पिता को झांसा देकर दूसरी शादी कराने से खिन्न पुत्रों ने शादी कराने वाले परिवार पर हमला बोल दिया। नगरपंचायत जलालाबाद में एक व्यक्ति की लगभग एक माह पूर्व पत्नी का निधन हो गया था। जलालाबाद क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने सात बच्चों के बाप को झांसे में लेकर एक युवती से निकाह करा दिया। निकाह के बाद जैसे ही जवान पुत्रों को पिता की दूसरी शादी होने का पता चला, वे गुस्से से आग बबूला हो गए। गुस्साए पुत्रों ने निकाह कराने वाले व्यक्ति के परिवार पर हमला बोल दिया। दोनों पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ, जिसमें आरोपी, उसकी पत्नी सहित कई लोग घायल हो गए। घायल पक्ष की ओर से पुलिस को घटना की तहरीर सौंपी गई है।
विज्ञापन