{"_id":"74b093097ec02d14ba856e5b5263d1dd","slug":"son-turned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा ही निकला कातिल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटा ही निकला कातिल
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 14 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में चार दिन पहले हीमपुर थाने के गांव खेड़ा अजीजपुर के सौपाल सिंह की गोली मारकर हत्या करके गांव कड़ापुर की नहर के पुल के पास शव उसके बेटे ने एक रिश्तेदार के साथ डाला था। पिता के जमीन बेचने से तंग आकर बेटे ने वारदात को अंजाम दिया। गिरफ्तार बेटे ने मर्डर का खुलासा किया। फरार रिश्तेदार की पुलिस तलाश में जुटी है।
एसपी सिटी राममोहन सिंह के मुताबिक हीमपुर थाने के गांव खेड़ा अजीजपुर निवासी 50 साल के सौपाल सिंह की नौ फरवरी को गोली मारकर हत्या करके शव हल्दौर थाने के गांव कड़ापुर की नहर के पुल के पास डाला दिया था। मृतक के भाई बलवंत सिंह ने मर्डर की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस मर्डर के खुलासे में लगी थी। जांच के दौरान हल्दौर पुलिस को गांव खेड़ा के जंगल में सरकारी नल के पास मृतक सौपाल की बाइक की चाबी, कुछ शराब के खाली पव्वे, बोतल मिली थी। नल के पास काफी दूर तक खून फैला था। एसपी सिटी ने बताया कि सौपाल शराब पीने का आदी था। साथियों पर भी शराब पिलाने को खर्चा करता था। दो बार सौपाल अपनी 12 बीघा जमीन गिरवी रख चुका था।
सौपाल का पुत्र छेमेंद्र कुमार व अन्य परिजन सौपाल की इन हरकतों से बेहद परेशान थे। सौपाल के पिता नीला सिंह का देहांत हो चुका है। पिता की जमीन भी सौपाल के नाम आने वाली थी। पिता की जमीन वह बेचने की फिराक में था। बेटा छेमेंद्र ने सोचा कि पिता ने अगर जमीन बेच दी तो वह लोग सड़क पर आ जाएंगे। छेमेंद्र ने अपने दूर के एक रिश्तेदार हीमपुर थाने के गांव मुकरपुर गदाई निवासी कुलदीप उर्फ भूरे के साथ मिलकर पिता के मर्डर का प्लान बनाया।
विज्ञापन
मर्डर के लिए एक तमंचे का इंतजाम किया। नौ फरवरी की रात कुलदीप, सौपाल सिंह को घर से बुलाकर लाया और जंगल ले गया। दोनों ने शराब पीना शुरू कर दिया। छेमेंद्र कुमार भी वहां पहुंच गया। दोनों ने जमीन पर सौपाल को गिराकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और शव को बाइक पर रखकर दोनों कड़ापुर के पास नहर के पुल पर डाल आए। पुलिस ने छेमेंद्र को दबोचकर मर्डर का खुलासा किया है। पुलिस ने छेमेंद्र की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद कर लिया है। पुलिस कुलदीप की तलाश में जुटी है।
कॉल डिटेल और चाबी से खुला राज
एसपी सिटी राममोहन सिंह व सीओ सिटी रामानंद कुशवाहा के मुताबिक छेमेंद्र की बाइक की चाबी व उसके मोबाइल की कॉल डिटेल से पुलिस कातिल तक पहुंच पाई। मौके पर पुलिस को छेमेंद्र की बाइक की चाबी मिली थी। इसके बाद पुलिस ने छेमेंद्र के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली तो छेमेंद्र की कई बार कुलदीप से मर्डर से पहले व बाद में बात होती पाई गई । कुलदीप अपराधी प्रवृति का है। पुलिस ने छेमेंद्र को दबोचकर पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया।