फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Son in the mother's head struck the shovel

पुत्र ने मां के सिर में मारा फावड़ा

Sat, 18 Feb 2017 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 18 Feb 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में स्योहारा थाने के गांव जुझैला में जमीन के बंटवारे के विवाद को लेकर पुत्र ने मां को सिर पर फावड़ा मारकर घायल कर दिया। वृद्घा को इलाज के लिए पीएचसी स्योहारा में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

गांव जुझैला निवासी मनफूल सिंह के दो पुत्र तेजपाल व गजेंद्र सिंह हैं। मनफूल सिंह के छोटे भाई की शादी नहीं हुई थी। आरोप है कि तेजपाल ने चाचा की 16 बीघा जमीन अपने नाम करा ली थी। इसके बाद मनफूल ने अपने हिस्से की जमीन तीन हिस्सों में बांट दी। मनफूल सिंह की मौत के बाद उसकी पत्नी ओमवती छोटे पुत्र गजेंद्र के साथ रह रही थी। उसने अपने हिस्से की जमीन भी उसे ही दे रखी थी। तेजपाल मां की जमीन में भी बंटवारा करना चाहता था। इसी बात को लेकर उसका छोटे भाई से विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

गजेंद्र के अनुसार, शनिवार को तेजपाल गांव की आवादी की जमीन कब्जाने की नीयत से उसमें मिट्टी डाल रहा था। उसने विरोध किया तो दोनो में कहासुनी हो गई। इसी दौरान तेजपाल ने समझाने आई अपनी मां ओमवती के सिर में फावड़ा मार दिया। फावड़ा लगने से वह लहूलुहान होकर गिर गई। गांव में निजी चिकित्सक से उपचार के बाद उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्योहारा में भर्ती कराया गया है। ओमवती ने पुत्र तेजपाल के विरुद्घ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष एसपी शर्मा ने तहरीर मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed