फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Slippers keeper beaten woman

महिला ने दरोगा को चप्पल से पीटा

Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 03 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
Slippers keeper beaten woman
बिजनौर के एक होटल में शराबी दरोगा को पीटती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में नशे में धुत एक दरोगा ने होटल में एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला ने दरोगा की चप्पलों से खूब पिटाई की व दरोगा को खरीखोटी सुनाई। एसपी ने शिकायत मिलने पर दरोगा को सस्पेंड कर दिया। आरोप है कि वह नशे में अक्सर होटल में उत्पात मचाता रहता है।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले की एक महिला का पति बिजनौर जेल में बंद है। महिला पति की पैरोकारी के लिए बिजनौर आती रहती है। बृहस्पतिवार रात करीब साढ़े दस बजे महिला सिविल लाइंस स्थित रविंद्रा होटल में पहुंची तथा किराये पर कमरा मांगा। होटल के स्टाफ ने महिला को कमरे के 500 रुपये बताए तो महिला ने इतने रुपये में कमरा लेने से मना कर दिया। महिला 300 रुपये कमरे के लिए देने की बात करने लगी। होटल का स्टाफ इसके लिए तैयार नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला कमरा न मिलने पर होटल से जाने लगी तो होटल में मौजूद शराब के नशे में धुत दरोगा देवेंद्र ने महिला से अभद्रता करते हुए महिला को थप्पड़ जड़ दिया। महिला उस समय तो होटल से चली गई और एक घंटे बाद अपने कुछ परिचितों के साथ होटल में आई। कुछ मीडियाकर्मियों को भी वहां बुला लिया गया। महिला ने दरोगा से थप्पड़ मारने का कारण मालूम किया और चप्पल लेकर दरोगा पर टूट पड़ी। महिला ने दरोगा को कई चप्पल जड़ दीं। महिला ने दरोगा को खूब खरीखोटी सुनाई। इस घटना को लेकर होटल में हंगामा मचा रहा। महिला दरोगा को पीटने के बाद वहां से चली गई। दरोगा की शिकायत पुलिस के आला अफसरों से कर दी गई है। दरोगा देवेंद्र शहर कोतवाली थाने में तैनात बताया जाता है। एसपी अजय साहनी के मुताबिक दरोगा की हरकतों का उन्हें शुक्रवार शाम पता चला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


होटल पर खाकी का अवैध कब्जा
रविंद्रा होटल में दरोगा देवेंद्र ने ही नहीं कई दरोगाओं ने कब्जा जमा रखा है। ये दरोगा होटल का कोई किराया नहीं देते और होटल पर कब्जा किए हुए हैं। खाकी के सामने होटल का स्टाफ भी चुपचाप रहता है। कई बार होटल स्वामी ने बिना पैसे के होटल में रहने वाले दरोगाओं का विरोध किया, पर इन दरोगाओं ने होटल नहीं छोड़ा। कोई न कोई दरोगा होटल में आकर कब्जा जमाता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed