{"_id":"5782961b4f1c1bb4757f9b1f","slug":"sleeping-old-woman-attacked-at-home-in-sahnpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहनपुर में घर पर सो रही वृद्धा पर हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साहनपुर में घर पर सो रही वृद्धा पर हमला
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल महिला और उसके परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में साहनपुर क्षेत्र में घर पर सो रही वृद्घा पर जानलेवा हमले से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पिछले कई माह से महिलाओं पर जानलेवा हमले हो रहे हैं। दो महिलाएं हमलों में जान गंवा चुकी हैं। हमलावर तक पहुंचने में पुलिस की नाकामी से लोगों में रोष है।
साहनपुर के मोहल्ला रवापुरी में एक और वृद्धा पर शनिवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। मोहल्ला रवापुरी निवासी जयराम भुईयार की (65) पत्नी लाली भुईयार बरामदे में सोई हुई थी। शनिवार देर रात करीब एक बजे अज्ञात व्यक्ति ने वृद्धा पर जानलेवा हमला कर दिया। महिला चीखी, लेकिन कम सुनाई देने के कारण पास सो रहे पति की आंख नहीं खुली। शोर सुनकर कमरे में सो रहे भतीजे का परिवार बचाव में दौड़ा।
तब तक हमलावर धारदार हथियार और ईंट से वार कर महिला को गंभीर रूप से घायल कर भाग निकला था। आबादी के बीच वृद्धा पर हुए जानलेवा हमले से साहनपुर में हड़कंप मच गया। हमलावर को तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा। वृद्धा के अनुसार हमलावर कच्छा-बनियान पहने हुए था। वृद्धा ने बताया कि घायल होने पर कराहने पर हमलावर ने उसके जिंदा होने की बात कहते हुए फिर ईंट से भी वार किया। घायल को पूजा हॉस्पिटल में भर्ती कराया। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायल वृद्धा और परिजनों से बातचीत की।
विज्ञापन
उधर, अफजलगढ़ में झाड़पुरा की मिथलेश ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव की ही एक महिला अपने पति को बिना बताए अपने देवर के पास दिल्ली चली गई। महिला के पति बेवजह उनके घर में आ धमका और पत्नी को भगाने का आरोप लगाते हुए लाठी-डंडों से प्रहार कर दिया। सिर में चोट लगने की वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गई।