फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Sister-in-law was beaten to death

भाभी को पीटकर मार डाला

Sun, 11 Jun 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sun, 11 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law was beaten to death
मंडावर के बादशाहपुर गांव मे वृद्धा की हत्या के बाद जमा भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
मंडावर में जमीन के विवाद को लेकर दो देवरों ने परिजनों के साथ मिलकर घर में घुसकर भाभी की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों देवरों समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन


गांव बादशाहपुर निवासी लीला देवी (70) की जमीन के विवाद के चलते शनिवार सुबह घर में घुसकर उसके देवर राम सिंह, संतराम, चाची कटोरिया, गुड्डी ने अपने पुत्र विपिन, भूरे, अनूप, दीपक, शुभम व छोटे के साथ मिलकर लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी। अपनी मां को बचाने आए हरपाल को भी पीटा की। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। मृतक के पुत्र हरपाल ने बताया कि उसके दोनों चाचा खेती की जमीन व घर के रास्ते पर कब्जा करना चाहते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मां को पीटकर मौत के घाट उतार दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अख्तियार अहमद अंसारी ने बताया के मृतक के पुत्र नेपाल की तहरीर पर दोनों देवरों समेत दस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ग्रामवासियों को कहना है कि लीला देवी कई दिनों से बीमार चल रही थी, उसकी मौत बीमारी के कारण हुई है। 20 साल पहले हुआ था  पिता का मर्डर मृतक लीला देवी के पुत्र हरपाल ने बताया कि करीब बीस साल पहले जमीन के विवाद को लेकर ही उनके पिता का भी मर्डर कर दिया गया था और अब   मां को भी मौत के घाट उतार  दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed