फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Shivling in the temple fragmented miscreants

शरारती तत्वों ने मंदिर में शिवलिंग खंडित किया

Wed, 09 Nov 2016 12:59 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 09 Nov 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर के नूरपुर में सोमवार की रात नूरपुर थाने के ग्राम गोहावर जैत स्थित चामुंडा देवी परिसर में निर्माणाधीन मंदिर में स्थापित किया गया शिवलिंग शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार सुबह पूजा अर्चना के लिए गईं महिलाओं से मामले की जानकारी मिलने पर लोगों में रोष व्याप्त हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस और नागरिकों के बीच बातचीत के बाद मामला निपटा।
विज्ञापन

गांव गोहावर जैत में आलमपुर एडवा जाने वाले मार्ग पर एक तालाब के निकट चामुंडा देवी स्थल है। जाहर दीवान सहित अनेक देवी देवताओं के मंदिर बने हुए है। यहीं पर पिछले कुछ समय से शिव मंदिर के जीर्णोद्धार का काम चल रहा है। 
विज्ञापन

यहां पर एक चबूतरे पर शिवलिंग की स्थापना पिछले दिनों की गई थी। सोमवार की रात शरारती तत्वों ने चबूतरे पर स्थित शिवलिंग क्षतिग्रस्त कर दिया। मंगलवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं वहां पूजा करने के लिए गई थीं। शिवलिंग को टूटा हुआ देखकर वह गांव में पहुंची और तोड़फोड़ की जानकारी दी। महिलाओं से जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया और वह मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर दौलतपुर पुलिस चौकी इंचार्ज योगेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। संभ्रांत लोगों एवं पुलिस के बीच वार्ता हुई। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की कार्रवाई से इंकार कर दिया और चबूतरे पर नया शिवलिंग स्थापित करने को राजी हो गए। इसके बाद मामला शांत हुआ। लोगों ने कहा कि शरारती तत्वों पर नजर रखी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed