{"_id":"590f6f464f1c1b3854851397","slug":"sealed-ration-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन की दुकान को सील किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
राशन की दुकान को सील किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 08 May 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अफजलगढ़ में गांव आसफाबाद चमन व टांडा बैरागी में पूर्ति विभाग के एआरओ ने पहुंचकर लोगों की समस्याओं का मौके पर निस्तारण कराया। राशन वितरण में गड़बड़ी मिलने पर एआरओ ने गांव आसफाबाद चमन की राशन की दुकान को सील कर दिया। सत्यापन के दौरान दोनों गांवों में 300 अपात्र ग्रामीणों के भी कार्ड बने पाए गए।
ग्रामीण भूदेव सिंह, सचिन, इंद्रपाल, गौरव, शमशुद्दीन, केशो देवी, बबीता, अमीता, कमलेश, पूनम, शायदा, रामकली,सीता देवी ने एआरओ महेश गौतम से कहा कि डीलर उन्हें न तो समय पर राशन देता है और न ही पूरा देता है। अप्रैल माह में मिट्टी का तेल भी नहीं बांटा। मई माह का वितरण भी अभी नहीं शुरू किया गया है। एआरओ ने जांच में पाया कि राशन डीलर का कार्य संतोषजनक नहीं है। इसके बाद उन्होंने दुकान को सील कर दिया।
इस दौरान गांव के दो व्यक्तियों के नशे की हालत में पहुंचकर व्यवधान डालने पर एआरओ ने उनकी जमकर क्लास लगाई। एआरओ ने कहा कि राशन विक्रेता सरकारी सेवक है। वह बुलाने पर भी नहीं आया। उन्होंने बताया कि सील हुई दुकान डीलर के स्टॉक रजिस्टर दिखाने के बाद खोली जाएगी। गड़बड़ी मिली तो दुकान को निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
कार्डों के सत्यापन के दौरान करीब 10 लोग ऐसे ,मिले जो सरकारी अध्यापक हैं और उन्होंने गरीबों की श्रेणी के कार्ड बनवा रखे हैं। दोनों गांवों में करीब तीन सौ अपात्र लोग मिले। इनसे अब तक गरीबों के कोटे के राशन के अनाज की रिकवरी होगी।
उन्होंने अनाउंसमेंट करा दिया कि सोमवार शाम तक अपात्र अपना राशन कार्ड धामपुर कार्यालय में जमा करा दें। ऐसा न करने पर कार्रवाई होगी।
राशन डीलरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट
धामपुर में पूर्ति विभाग की ओर से दो राशन डीलरों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट कायम की गई है।एआरओ महेश गौतम ने बताया कि नहटौर के गांव तहारपुर सेद निवासी नजीर ने अपने नाबालिग पुत्र कफील को फर्जी टीसी में बालिग दर्शाकर राशन की दुकान का दिसंबर 2016 मे आवंटन करा लिया था। इसकी शिकायत गांव के रब्बानी मियां ने पूर्ति विभाग के अधिकारियों से की और हाईकोर्ट में वाद दायर भी किया। हाईकोर्ट ने इस मामले की जांच पूर्ति विभाग के अधिकारियों को सौंपी। जब पूर्ति विभाग के अधिकारियों ने टीसी की जांच की तो फर्जीवाड़ा सामने आ गया। डीआईओएस से प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार कफील अहमद की उम्र 17 साल पाई गई। एआरओ ने इस मामले में विभाग के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में नहटौर थाने में कफील और उसके पिता नजीर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट कायम कराई है। उधर, शेरकोट में राशन डीलर नसीरुद्दीन के स्टाक के चेकिंग में 45 क्विंटल खाद्यान गेेहूं चावल निर्धारित स्टॉक से कम निकला। कुल स्टॉक 135 क्विंटल होना चाहिए था। एआरओ ने राशन डीलर नसीरुद्दीन के खिलाफ शेरकोट थाने में रिपोर्ट कायम कराई है। पुलिस ने रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
डीलर पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट
नहटौर में फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार राशन का कोटा हासिल करने वाले डीलर के विरुद्ध एआरओ ने धोखाधडी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। ग्राम पंचायत तहारपुर सैद निवासी कफील अहमद ने राशन का कोटा अपने नाम कराया था। जांच के दौरान कफील द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र लगाने का मामला सामने आया। रविवार को एआरओ महेश गौतम ने कफील के विरुद्ध तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।