{"_id":"58ebcdab4f1c1ba368cf567e","slug":"riding-in-homes-youth-dies","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरों में दौड़ा करंट, युवक मरा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरों में दौड़ा करंट, युवक मरा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 11 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
राजा का ताजपुर में ग्राम मुकाम में रविवार रात एचटी और एलटी लाइन के टकराने से हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई और एक किशोरी झुलस गई। इसके अलावा कई ग्रामीणों के घरों में बिजली उपकरण फुंक गए।
स्योहारा थाना क्षेत्र के ग्राम मुकाम में एचटी लाइन के नीचे से एलटी लाइन गुजरी है। रविवार रात तेज हवा के कारण नीचे झूल रही एचटी लाइन एलटी से टकरा गई। इससे पूरे गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया। इस दौरान गांव के कुशलपाल (24) ने टीवी से धुआं निकलता देख बोर्ड से टीवी का प्लग निकालने का प्रयास किया।
इससे वह करंट की चपेट में आकर बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे उपचार के लिए मुरादाबाद ले गए। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा गांव के छोटे सिंह की पुत्री बेबी भी करंट की चपेट में आकर झुलस गई। हाई वोल्टेज करंट से कई घरों में लाखों रुपये कीमत के बिजली उपकरण फुंक गए। इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी कोई बिजली कर्मचारी गांव नही पहुंचा। इससे ग्रामीणों में गुस्सा है। चंद्रपाल सिंह, छोटे आदि ने बताया कि बिजली के तार नीचे और जर्जर हैं। कई बार बिजली अधिकारियों से तार बदलवाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई।