{"_id":"581798054f1c1b0e57435995","slug":"revenge-on-the-young-man-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में युवक पर फायर किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में युवक पर फायर किया
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Tue, 01 Nov 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
गजरौला शिव में रंजिश में युवक ने खेत से लौट रहे एक युवक की बाइक पर लिफ्ट ली। उसने बाइक रुकवाकर कर उस पर फायर झोंक दिया। छर्रे लगने से युवक घायल हो गया। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गांव गजरौलाशिव निवासी सहदेव उर्फ बब्बल की गांव के ही फुरकान से किसी बात पर रंजिश चली आ रही है। फुरकान काफी समय से गांव में नहीं रहता है। रविवार दोपहर सहदेव अपने खेत से बाइक से लौट रहा था। जंगल में रास्ते में फुरकान ने उसकी बाइक रुकवाई और गांव में चलने की बात कहकर बाइक पर उसके पीछे बैठ गया। कुछ दूर चलने पर फुरकान ने जंगल में ही बाइक रुकवाई और तमंचे से सहदेव पर फायर झोंक दिया और फरार हो गया। सीने व चेहरे पर छर्रे लगने से सहदेव घायल हो गया। सहदेव गांव गया और घटना के बारे में बताया। उसे परिजन जिला अस्पताल ले गए। सूचना मिलते ही सीओ सिटी असित श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन