{"_id":"5940311a8664196a5d8b4835","slug":"report-on-four-including-the-son-of-the-block-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक प्रमुख के पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ब्लॉक प्रमुख के पुत्र समेत चार पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामपुर में पुलिस ने ब्लॉक प्रमुख अंगूरी देवी के पुत्र समेत चार के खिलाफ अपहरण और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। चारों पर एक पत्रकार को जान से मारने की नियत से अपहरण कर कमरे में बंद करने का आरोप है। तमंचों से फायरिंग करने का भी आरोप है। पुलिस ने आरोपियों गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मोहल्ला कहारान निवासी सुशील कुमार अग्रवाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह पेशे से पत्रकार है। पीड़ित ने ब्लॉक प्रमुख पद को लेकर वर्ष 2015 में हुए चुनाव में प्रत्याशी अंगूरी देवी के पुत्र जिला पंचायत सदस्य कपिल गुर्जर के कहने पर अखबार में 30 हजार रुपये के विज्ञापन छापे थे। कपिल गुर्जर से कई बार विज्ञापन की रकम अदा करने को कहा गया। मगर, उसने रकम अदा नहीं की। वह उसके धामपुर शुगर मिल कालोनी स्थित मकान पर भी विज्ञापन के पैसे लेने गया। जहां से उसे बेइज्जत कर घर से निकाल दिया। इसके बाद भी विज्ञापन की रकम को उससे फोन पर कहता रहा। 11 जून 2017 की शाम वह बाइक से नगीना चौराहे जा रहा था।
आरोप है कि स्कार्पियो सवार कपिल गुर्जर समेत चार लोगों ने उसकी बाइक रुकवा ली। कपिल गुजरने ने गाड़ी से उतरते ही कान से तमंचा सटा दिया और पिटाई कर गाड़ी में बैठा लिया। हवाई फायरिंग कर गाड़ी में मारते पीटते नौरंगाबाद स्थित पूर्व राज्यमंत्री मूलचंद चौहान के सपा कैंप कार्यालय में ले जाकर बंद कर दिया। वहां ले जाकर आरोपियों ने उसे जमकर पीटा। पानी से भरी बाल्टी में बिजली का करंट छोड़ कर उससे पेशाब कराया गया। करंट लगने से वह बेहोश हो गया। बेहोश होते ही आरोपी घबरा गए। कैंप कार्यालय का कमरा खुला छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। होश आने पर वह जान बचाकर बमुश्किल घर पहुंचा। परिजनों ने हड़बड़ाहट में उसे सीएचसी में भर्ती कराया। कई दिन तक उसका उपचार चला।
विज्ञापन
सुशील की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी जिला पंचायत सदस्य कपिल गुर्जर समेत लाल बहादुर निवासी मोहड़ा, शमशाद हुसैन निवासी ठाटजट और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण, जानलेवा हमला सहित कई संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारी को दबिश शुरू कर दी है। कोतवाल संजय प्रताप सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।