{"_id":"59de665d4f1c1bd9538b6e9d","slug":"recovered-fake-goods-of-powdered-and-rose-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाबर चूर्ण और गुलाब जल का नकली माल बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डाबर चूर्ण और गुलाब जल का नकली माल बरामद
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
मोहल्ला नौधा में पुलिस ने पकड़ी नकली चूर्ण और गुलाब जल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर के नहटौर में डाबर कंपनी की टीम ने पुलिस के सहयोग से एक घर से नकली चूर्ण और गुलाब जल का माल बरामद किया है। खाली डिब्बों में नकली चूर्ण और गुलाब जल की पैकिंग की जा रही थी। पुलिस ने दो भाइयों को भी पकड़ा है। दोनों दो रुपये प्रति पीस के हिसाब से पैकिंग करते थे। एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। साथ ही सरगना की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डाबर कंपनी के अधिकृत प्रमुख जांचकर्ता अमित कुमार के मुताबिक कुछ महीनों से जिला बिजनौर के कई इलाकों में कंपनी की लवण भास्कर चूर्ण और गुलाब जल की सप्लाई कम होने पर नकली उत्पाद बनने का शक हुआ। इसकी जांच शुरू की गई तो नहटौर क्षेत्र में नकली उत्पाद बनने की सूचना मिली। इस पर कंपनी की टीम ने एसएसआई योगेंद्र यादव, राजीव तोमर, दीपक पंवार के साथ मोहल्ला नौधा में कैलाश सैनी के घर पर छापा मारा। मौके से लवण भास्कर चूर्ण की 450 भरी और 495 खाली डिब्बियों के अलावा गुलाब जल की भरी 200 शीशियां और चूर्ण के 2556, गुलाब जल के 400 लेवल मिले।
बाजार से खरीदी खुली चूर्ण भरी जा रही थी। गुलाब जल में पानी को सेंट मिलाकर भरा जा रहा था। दो रुपये प्रति पीस के हिसाब से यह परिवार पैकिंग करता था। पुलिस ने कैलाश और उसके भाई सोनू को गिरफ्तार कर लिया। कैलाश दिव्यांग है। उसका परिवार मजदूरी पर यह कार्य करता था। उन्हें कच्चे माल की सप्लाई की जा रही थी। एक दुकानदार को भी हिरासत में लिया गया है। कोतवाल चंद्रकिरण यादव का कहना है कि पकड़े गए तीनों युवकों से पूछताछ की जा रही है। कच्चा माल कहां से मिल रहा था और कौन-कौन लोग इसमें शामिल है? इसका पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन