फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   ration dealer ki hatya

राशन डीलर की गोली मारकर हत्या

Wed, 14 Dec 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
ration dealer ki hatya
नजीबाबाद में राशन डीलर की हत्या के बाद शव देखते सीओ। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नजीबाबाद में घर में घुसकर बदमाशों ने राशन डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद सदमे में आई उसकी पत्नी ने हाथ की नस काट ली। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डेढ़ महीने पूर्व भी राशन डीलर पर हमला हुआ था। 
विज्ञापन


इस घटना के विरोध में लोगों ने जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारियों ने कई दलों के बैनर और झंडियों को फूंक डाला। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के केस के खुलासे के लिए 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। इसके बाद हत्याभियुक्तों के गिरफ्तार नहीं होने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी है। घटना की सूचना मिलने पर एसपी (देहात) धर्मवीर सिंह ने मौके का मुआयना किया।
विज्ञापन


मोहल्ला मजीदगंज निवासी राशन डीलर इमरान (25) मंगलवार की शाम करीब सात बजे घर पर ही था। पुलिस के मुताबिक चार नकाबपोश बदमाश इमरान के घर पहुंचे। बदमाशों ने इमरान से मिलने की बात कहकर दरवाजा खुलवाया। इससे पहले कि घर में मौजूद इमरान की पत्नी व एक अन्य महिला कुछ समझ पातीं, बदमाशों ने घर पर ही आराम कर रहे इमरान पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इमरान के सीने और सिर में कई गोलियां लगी है। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश आसानी से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीओ रामानंद कुशवाहा, थाना प्रभारी तेजेंद्र यादव एवं पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्साए लोगों ने हत्या के विरोध में जमकर विरोध किया। आसपास लगी राजनीतिक दलों की झंडियां और बैनर फाड़ दी। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए एसपी सिटी एमएम बेग ने भी
घटनास्थल का दौरा किया तथा परिजनों से घटना की जानकारी की। पुलिस ने बताया कि इमरान पर डेढ़ माह पूर्व 31 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े नौ बजे मुर्गी फार्म जाते समय लोहिया धर्मशाला के निकट बाइक सवार बदमाशों ने जानलेवा हमला किया था, जिसमें इमरान गंभीर रूप से घायल हुआ था।


एक राहगीर युवक अर्चिन भी हमले में घायल हुआ था। इमरान की पत्नी रूबिया ने दो नामजद आरोपियों सहित तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। क्षेत्रवासियों को गुस्सा है कि पुलिस ने इमरान पर हुए हमले को गंभीरता से नहीं लिया, जिससे बदमाशों ने उसके घर पर ही उसे मार डाला। पुलिस ने परिजनों को हत्याभियुक्तों के शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर उनके गुस्से को शांत किया।  विधायक हाजी तस्लीम अहमद ने इमरान के घर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed