फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   rangadari ke aaropi ko jamanat

रंगदारी के आरोपी अधिवक्ता को जमानत

Tue, 02 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला बिजनौर
अमर उजाला बिजनौर Updated Tue, 02 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला जज पीके चौरसिया ने मुनीर के नाम पर व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में अंतरिम जमानत पर चल रहे अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा की जमानत मंजूर कर ली है। अधिवक्ता को 50-50 हजार रुपए के मुचलके पर इस शर्त पर छोड़ा गया है कि वह साक्ष्य से कोई छेड़छाड़ नहीं करेंगे। केस में सुनवाई दौरान हर तिथि पर उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन


स्योहारा के मुहल्ला मुसलिम चौधरियान निवासी शोभित जैन ने 18 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अरिहंत एजेंसी के नाम से कारोबार करता है। 13 जून 2016 को शोभित को एक रजिस्टर्ड पत्र मिला। इसमें उससे मुनीर के नाम एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। न देने पर उसको जान से मारने की धमकी दी गई थी। 17 जून को उसके मोबाइल पर दो अलग अलग मोबाइल नंबर से मैसेज भेजा गया। इसमें 21 जून को रकम रात नौ बजे रोहित टेलर के घर देने को कहा गया था।
विज्ञापन


इस मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने आरोपी अधिवक्ता विश्वनाथ शर्मा को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने अधिवक्ता को अंतरिम जमानत दे दी थी। मंगलवार को इस मामले में जमानत पर फाइनल बहस हुई। अधिवक्ता का कहना है कि कई वादों  में पुलिस के विरोध में पैरवी के कारण उसे इस मामले में झूठा फंसाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed