फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Railway employee murdered wife for dowry

दहेज के लिए रेलवे कर्मचारी ने की पत्नी की हत्या

Thu, 01 Jun 2017 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 01 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
 Railway employee murdered wife for dowry
प्रीति (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के नगीना में गांव कालाखेड़ी में एक रेलवे कर्मचारी ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पत्नी की गला घोटकर हत्या कर दी और फरार हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी सास को हिरासत में ले लिया। पति को शराब पीने व जुआ खेलने का आदी बताया गया है।
विज्ञापन


बिजनौर के मोहल्ला जाटान निवासी भाई रोबिन ने दर्जा कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी बहन प्रीति को विवाह तीन मार्च 2014 को नगीना के गांव कालाखेड़ी निवासी पवन कुमार सैनी से हुआ था। ससुरालवाले बार-बार पांच लाख रुपये और लाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन


इसे लेकर उसे प्रताड़ित किया जा रहा था।  मंगलवार रात्रि किसी समय प्रीति के साथ पति व ससुरालियॉ ने मारपीट की और बाद में तार से गला घोटकर उसकी हत्या कर दी। पडोसियों ने बुधवार सुबह सूचना दी तो वे वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोबिन की सूचना पर पुलिस ने शव शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मौके से हत्या में प्रयुक्त तार बरामद किया। थाना प्रभारी अखिलेश प्रधान ने बताया कि पति पवन कुमार सास, बहन, वहनोई, व चचेरे भाई समेत सात लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।


पुलिस ने सास को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के साथ ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है। 

इस संबंध में रेलवे  के पीडब्लूआई व स्टेशन मास्टर हरिमोहन मीणा ने बताया कि पवन कुमार रेलवे विभाग में नगीना बीट पर ट्रैकमैन पद पर करीब चार वर्ष से तैनात है। उसकी तैनाती पिता रामस्वरूप के बाद मृतक अश्रित के रूप में हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed