{"_id":"58825b8d4f1c1b4216eff328","slug":"rai-chaudharys-parole-hearing-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऐश्वर्य चौधरी की पैरोल पर सुनवाई 30 को","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐश्वर्य चौधरी की पैरोल पर सुनवाई 30 को
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 21 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में पेद्दा हत्याकांड में जेल में बंद युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम के पैरोल प्रार्थना पत्र पर शुक्रवार को जेल से न आने के कारण सुनवाई नहीं हो सकी। वादी ने कोर्ट में प्रार्थनापत्र देकर भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी को महाराजगंज जेल शिफ्ट करने की मांग की है। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई की अगली तिथि 30 जनवरी नियत की है।16 सितंबर 2016 को पेद्दा में किशोरी से छेड़छाड़ को लेकर हुए विवाद में एक ही पक्ष के तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी और 12 गांव वाले घायल हुए थे। इस हत्याकांड से हड़कंप मच गया था। मामले में 29 लोगों को नामजद किया गया था। पुलिस ने इस केस में विवेचना के दौरान युवा भाजपा नेता ऐश्वर्य चौधरी मौसम व अरुण कबाड़ी का नाम शामिल किया था। ऐश्वर्य जेल में हैं। उनकी जमानत याचिका निरस्त हो चुकी है। ऐश्वर्य की बैक बोन की डिस्क स्लिप होने के कारण उसे उपचार के लिए मेरठ मेडिकल भेजा गया था। अब ऐश्वर्य जिला जेल में ही हैं। ऐश्वर्य ने अपने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने उपचार के लिए अदालत से 15 दिन की पैरोल देने की मांग की है। शुक्रवार को ऐश्वर्य चौधरी को अपनी मेडिकल रिपोर्ट दाखिल करनी थी, लेकिन शुक्रवार को पुलिस के चुनाव में व्यस्त होने के कारण ऐश्वर्य को जेल से पेश नहीं किया जा सका। वादी फुरकान अली की ओर से अदालत में प्रार्थना पत्र देकर कहा गया कि ऐश्वर्य को कोर्ट के आदेश के बाद भी महाराजगंज जेल शिफ्ट नहीं किया गया है। उसे कोर्ट के आदेश का अनुपालन कराते हुए महाराजगंज जेल भिजवाया जाए। कोर्ट ने पैरोल व ऐश्वर्य को महाराजगंज जेल शिफ्ट कराए जाने के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई की अगली तिथि 30 जनवरी नियत की है।
विज्ञापन