फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Put in a pan of boiling oil

खौलते तेल की कढ़ाई में डाला

Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली देहात के गांव करौंदा पच्दू में दो पक्षों मे मारपीट की घटना में एक युवक को दुकान पर खौलते तेल की कढ़ाई में डाल दिया गया। इससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घायल को पीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने झुलसे युवक की हालत चिंताजनक देखते हुए उसे रैफर कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात के गांव करौंदा पच्दू में नसीम अहमद व शानू में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि नसीम को अकेला देख शानू पक्ष से सरफराज उर्फ गुड्डू व दानिस आ गए। आरोप है कि नसीम अहमद को शफीक अहमद की तेल की खौलती कढ़ाई में डाल दिया। उसके कढ़ाई में डालने की खबर मिलकर नसीम पक्ष के वकील व उसकी बहन रिहाना आ गए। शानू पक्ष ने उन दोनों को भी घायल कर दिया। उनके परिजनों ने तीनों को उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने नसीम अहमद की हालत चिंताजनक देखते हुए रेफर कर दिया। पुलिस ने घायल नसीम के पिता की तहरीर पर शानू, दानिस व सरफराज के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

छत गिरी, तीन घायल
मंडावर। गांव लायकपुरी निवासी जयपाल मंगलवार रात अपने बरामदे में सोया था। उसकी पत्नी ललिता, बेटा अभिनव व बेटी कल्पना कमरे में सोए थे। रात में छत गिर गई और उसके पत्नी व बच्चे मलबे में दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 गांव वालों ने उनको निकाला। उनको मामूली चोटें आई हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed