फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Push Chor Gang gang rabbit

पश ुचोर गैंग के बदमाश दबोचे

Tue, 28 Mar 2017 11:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Tue, 28 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
Push Chor Gang gang rabbit
बिजनौर पुलिस लाइन में बदमाशों के बारे में जानकारी देते एसपी अजय साहनी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में क्राइम ब्रांच की टीम व नजीबाबाद पुलिस ने पशु चोरी करने और डकैती डालने वाले गैंग को मुठभेड़ के दौरान दबोचा है। गैंग के चार सदस्यों से पुलिस ने लूटी गई बाइक, मोबाइल व पशुओं के गले की घंटी बरामद की हैं। गैंग काफी दिनों से सक्रिय था।
विज्ञापन

एसपी अजय साहनी के मुताबिक नजीबाबाद के गांव मुस्सेपुर निवासी सगीर अहमद के घर में 16 मार्च को डकैती डालकर बदमाश परिजनों को बंधक बनाकर चार भैंस, बाइक, मोबाइल व तीन टायर लूटकर ले गए थे। नजीबाबाद पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम गैंग को पकड़ने में लगी थी। मंगलवार को पुलिस ने नजीबाबाद क्षेत्र के गांव गढ़मलपुर के पास मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को लूटी गई बाइक, मोबाइल व भैंसों की घंटियों के साथ दबोच लिया। 
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाशों में किरतपुर थाने के गांव हुसैनपुर निवासी कासिम व सत्तार, गांव मुढ़ाला निवासी शमशाद उर्फ शाहरूख, नगीना देहात थाना क्षेत्र के गांव रावलहेड़ी निवासी मोहम्मद अहमद शामिल हैं। पकड़े गए बदमाशों ने पुलिस को बताया कि नगीना निवासी वसीम गैंग का सरगना है। वह लूट व डकैती की वारदातों में जेल जा चुका है। अब यह गैंग डकैती डालने के साथ पशुओं की चोरी व लूट की वारदातों को भी अंजाम देने लगा था। इस गैंग ने गांव नांदकार से दो भैंस व गांव खुशहालपुर मठेरी से एक बैल भी चोरी किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह गैंग अमरोहा, मुरादाबाद, हापुड़ में पशुओं को कटवाते हैं।  गैंग के एक सदस्य हीमपुरदीपा थाने के गांव मसीत निवासी शमीम उर्फ काला को चांदपुर पुलिस ने दबोचा था। शमीम के पास से चोरी व        लूट के पशु ले जाने वाली पिकअप गाड़ी भी बरामद हुई थी। पुलिस ने गैंग से लूटी गई बाइक, मोबाइल, चार तमंचे व पशुओं की घंटी बरामद की हैं। एसपी ने गैंग           को पकड़ने वाली टीम को पांच हजार रुपये का इनाम देने की  घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed