{"_id":"57c329484f1c1b4114d4f276","slug":"prying-into-the-judge-s-house-shed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज के घर को खंगाल डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जज के घर को खंगाल डाला
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 Aug 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
दूरसंचार बिहार कॉलोनी में जज के घर में चोरी के बाद फिंगर प्रिंट लेती टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में शहर में बदमाश बेखौफ हो गए हैं। एक जज के बंद मकान का ताला तोड़कर बदमाश लाखों की नकदी व जेवरात ले उड़े। जज के घर में चोरी का पता चलते ही पुलिस महकमे के भी होश उड़ गए।
बैराज रोड के पास नेहरू स्टेडियम के निकट दूरसंचार विभाग के कार्यालय के पास अफसरों के लिए सरकारी आवास बने हैं। एसीजेएम (द्वितीय) उदयवीर सिंह इस कॉलोनी के एक आवास में परिवार समेत रहते हैं। 25 अगस्त को वह अपनी पत्नी को परीक्षा दिलाने लखनऊ गए थे। इस दौरान चोरों ने ताले तोड़कर उनका मकान खंगाल डाला। चोर घर से 15 हजार रुपये नकद व करीब 20 तोले सोने के जेवर चोरी करके ले गए। रविवार को एसीजेएम पत्नी के साथ घर लौटे तो घर के ताले टूटे देख हक्के-बक्के रहे गए। उन्होंने चोरी की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। डॉग स्क्वायड को जज के मकान पर बुलाया गया। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम ने भी फिंगर प्रिंट के नमूने लिए।