फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Principal forgery

प्रधानाचार्य के साथ जालसाजी की

Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एक प्रधानाचार्य से एटीएम नंबर का पिन पूछकर उनके खाते से 12 हजार रुपये की ऑनलाइन शॉपिंग कर ली गई।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला ज्ञान विहार कॉलोनी निवासी निर्दोष अग्रवाल मेरठ के खरखोदा कस्बे में सरस्वती शिशु मंदिर में प्रधानाचार्य हैं। परिवार के साथ मेरठ में ही रहते हैं। उनका बिजनौर के विकास भवन स्थित पीएनबी ब्रांच में खाता है। बृहस्पतिवार को उनके मोबाइल पर फोन और कॉल करने वाली लड़की ने बताया कि उनका एटीएम कार्ड बंद होने वाला है। निर्दोष अग्रवाल ने लड़की के पूछने पर अपना एटीएम नंबर बता दिया। एटीएम नंबर बताने के आधे घंटे बाद ही निर्दोष अग्रवाल के खाते से 12 हजार रुपये काटे जाने के मैसेज आए। उन्होंने जानकारी की तो पता चला कि उनके खाते से ऑनलाइन शॉपिंग की गई है।जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अजय कुमार के मुताबिक बैंक उपभोक्ताओं से कभी कोई डिटेल फोन पर नहीं मांगता है। उपभोक्ता किसी को भी अपने खाते के बारे में फोन पर जानकारी न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed