फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Police said Chen Gang of robbers arrested

पुलिस ने चेन लुटेरों का गैंग दबोचा

Sat, 19 Sep 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 19 Sep 2015 12:11 AM IST
विज्ञापन
Police said Chen Gang of robbers arrested
बिजनौर। मंडावर पुलिस ने महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ाने वाले गैंग को दबोचा है। पकड़े गए गैंग में दो महिलाएं भी शामिल हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी कल्पना सक्सेना के मुताबिक मंडावर के गांव शहबाजपुर में दोएज पर लगने वाले बूढ़े बाबा के मेले में प्रसाद चढ़ाने आई पांच महिलाओं के गले से सोने की चेन उड़ा ली थीं। इस मामले में मंडावर थाने में अभियोग पंजीकृत किया गया।

पुलिस चेन उड़ाने वाले गैंग की तलाश में जुट गई। एसओ सुरेंद्र पचौरी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। बृहस्पतिवार रात पुलिस ने चंदक में देशी शराब के ठेके के पास खाली पड़े बरामदे से एक गैंग को दबोच लिया।
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग में हीमपुर थाने के गांव धीमरपुरा निवासी हरपाल सिंह, उसकी पत्नी प्रेमवती, अमरोहा जिले के बछाराऊ थाने के गांव मोहम्मदपुर पट्टी उर्फ महमूदपुर निवासी चंद्रपाल उर्फ सुमित, मंडी धनौरा थाने क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी महेंद्र सिंह, नौगांवा सादात थाने के गांव याहीयापुर निवासी राजीव, नूरपुर थाने के गांव कल्हैड़ी निवासी धर्मपाल उर्फ मंगल सैनी की पुत्री कुमारी पुष्पा व गांव ताजपुर निवासी सर्राफ रविंद्र शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पकड़े गए गैंग से पुलिस ने सोने की नौ चेन, 3500 हजार रुपये के अलावा अन्य सामान बरामद किया है। तीन सोने की चेन गैंग ने सर्राफ रविंद्र को बेच दी थीं। ये चेन सर्राफ के यहां से बरामद हुई हैं। पकड़े गए गैंग ने पुलिस को बताया कि जिले में लगने वाले मेलों के अलावा शादी विवाह उत्सवों में शामिल होकर गैंग महिलाओं के गले से चेन उड़ाता है।

कई साल से गैंग इस काम को कर रहा है। गैंग का सरगना हरपाल और उसकी पत्नी प्रेमवती है। गैंग से जुड़ी पुष्पा नाम की महिला का पुलिस ने दो दिन पहले चालान किया था।

रिश्तेदारों ने मिलकर बनाया गैंग
पकड़े गए गैंग में शामिल सभी सदस्य आपस में रिश्तेदार हैं। सभी चेन लूटने का काम करते हैं। गैंग में शामिल पुरुष महिलाओं को बाइक पर बैठाकर ले जाते हैं। रास्ते में कोई महिला मिलने पर उसके गले से चेन उड़ाकर यह गैंग फरार हो जाता है।


खुले में चेन लूटने के अलावा गैंग को मेले व उत्सवों में चेन लूटना ज्यादा पसंद है। सभी आपस में रिश्तेदार हैं और एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं।

बेटे की पत्नी चाहिए चेन झपटमार
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए महेंद्र ने जब अपने बेटे की शादी की तो लड़की वालों के सामने शर्त रखी कि यदि उनकी लड़की महिलाओं के गले से चेन उड़ा सकती है, तो वह शादी कर लेंगे वर्ना नहीं।

शर्त मानने पर राजी होने पर महेंद्र ने बेटे की शादी की थी। बेटे की पत्नी को भी इस काम में उतार दिया। वह भी खुलकर इस काम को कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed