{"_id":"5a09e3314f1c1b8e698bb40c","slug":"police-reached-nagina-to-meet-sp-mla-manoj-paras","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगीना में सपा विधायक मनोज पारस के घर दबिश देने पहुंची पुलिस।","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगीना में सपा विधायक मनोज पारस के घर दबिश देने पहुंची पुलिस।
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
नगीना में सपा विधायक मनोज पारस के घर दबिश देने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगीना में नगीना पुलिस ने पौड़ी गढ़वाल न्यायालय के एक मुकदमे में फरार चल रहे सपा विधायक मनोज पारस के गैर जमानती वारंट को तामील कराने व विधायक की तलाश के लिए उनके निवास पर भारी पुलिस बल के साथ दबिश दी। विधायक घर पर मौजूद नहीं मिले। कुछ देर तलाशने के बाद पुलिस बेरंग वापस लौट लाई।
सोमवार की सुबह करीब 10.30 बजे थाना प्रभारी संजय प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ सपा विधायक मनोज पारस के मुहल्ला अंबेडकर नगर स्थित आवास पर पहुंचे। यहां उनकी तलाश की। मकान पर विधायक के छोटे भाई धर्मेंद्र पारस, विधायक की पत्नी नीलम पारस व उनकी माता के अलावा कुछ समर्थक भी मिले। थाना प्रभारी ने बताया कि विधायक के भाई धर्मेंद्र पारस से इस संबंध में बातचीत की और कुछ समय निवास पर रुकने के बाद पुलिस वापस लौट आई।
विधायक के भाई ने पुलिस को आश्वासन दिया कि वे शीघ्र ही न्यायालय में उपस्थित होंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पौड़ी गढ़वाल द्वारा जारी स्थायी गैर जमानती वारंट की तामील के लिए थाना लक्ष्मण झूला में दर्ज मुकदमे में विधायक काफी समय से फरार चल रहे हैं। इससे पूर्व भी उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई हैं। दबिश की सूचना मिलते ही विधायक के समर्थक व सपा कार्यकर्ता उनके निवास पर पहुंचे तब तक पुलिस वापस जा चुकी थी।