{"_id":"59062cb24f1c1b915e4417f9","slug":"police-rally-to-warn-people-without-helmet","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना हेलमेट पुलिस ने निकाली लोगों को खबरदार करने के लिए रैली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिना हेलमेट पुलिस ने निकाली लोगों को खबरदार करने के लिए रैली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 May 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में बिना हेलमेट जागरूकता बाइक रैली निकालते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर शहर में सट्टा, जुआं, अवैध शराब का कारोबार समेत कोई भी गलत काम करने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस ने इसके लिए जनता को जागरूक करना शुरू कर दिया। रविवार को पुलिस ने बाइक व स्कूटी रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया।
शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के नेतृत्व में रविवार को पुलिस ने शहर कोतवाली से बाइक व स्कूटी रैली निकाली। रैली शास्त्री चौक, मुख्य डाकघर चौराहा, मेन बाजार, रम्मू का चौराहा, जाटान, चांदपुर की चुंगी, रामलीला मैदान, जानी का चौराहा सिविल लाइन , आवास विकास होती हुई कोतवाली आकर खत्म हुई।
हर कोतवाल सबसे पीछे अपनी गाड़ी में लाउडस्पीकर से कहते चल रहे थे कि शहर में कही भी सट्टा, जुआं, शराब का अवैध कारोबार या कोई और गलत कारोबार हो रहा हो तो लोग उसकी सूचना पुलिस को दें । सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
कोतवाल ने अतिक्रमण करने वालों को भी चेताया कहा कि या तो खुद अतिक्रमण हटा लें वरना पुलिस सख्ती से उनके खिलाफ कार्रवाई करेगी ।