फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Plans not on the ground

धरातल पर नहीं उतरीं योजनाएं

Sat, 05 May 2018 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 05 May 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
Plans not on the ground
नंगला भज्जा में ग्रामीणों से बात करते दिल्ली से आई टीम के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
धामपुर/अफजलगढ़/हरेवली में केंद्र सरकार की टीम ने ग्राम स्वराज अभियान के तहत गांव अलादीनपुर भटपुरा और नंगला भज्जा में पहुंचकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। नोडल अधिकारी आरके स्वर्णकार ने योजनाओं की स्थिति के बारे में जाना, तो ग्रामीणों ने कह दिया कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों में ही दौड़ रही हैं, जबकि धरातल पर कुछ काम नहीं हो रहा है। पात्र ग्रामीण योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। 
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया गांव में पात्रों के राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं, अपात्र योजना का लाभ ले रहे हैं। लेकिन गांव से लेकर पूर्ति विभाग कार्यालय तक कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली कनेक्शन से भी कई परिवार वंचित रह गए हैं। अधिकारियों ने विद्युत लाइन से 25 मीटर दूरी पर कनेक्शन देने से इनकार कर दिया है। आरोप है कि गिने चुने उपभोक्ताओं के बिजली के मीटर लगाए गए हैं। निगम अधिकारियों का गांव में एलईडी बल्ब लगाने का दावा भी हवाई साबित हुआ। किसी को एलईडी बल्ब नहीं मिला। बीमा योजना का भी किसी मृतक आश्रित को लाभ नहीं मिला। गैस कनेक्शन से भी दर्जनों परिवार वंचित रह गए। कई जरूरतमंद बैंकों में खाता खुलवाने से वंचित रह गए। आयुष्मान बीमा योजना में किसी का नाम शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन


योजनाओं का नहीं किया गया प्रचार-प्रसार
सरकार की अधिकांश योजना ऐसी हैं जिनका कोई प्रचार-प्रसार नहीं किया गया। गांव में वृद्घा, विधवा, विकलांग परिवारों को पेंशन योजना तक लाभ नहीं मिल रहा। प्रधानमंत्री आवास योजना से भी पात्र परिवार शामिल होने से रह गए। गांव में विकास कार्य ठप पड़े हैं। ग्रामीणों के एक बाद एक आरोप सुनकर केंद्र सरकार की टीम सन्न रह गई। हकीकत में टीम को भी धरातल पर कोई खास प्रगति दिखाई नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उच्चाधिकारियों को दी जाएगी रिपोर्ट
नोडल अधिकारी आरके स्वर्णकार ने योजनाओं के विषय में केंद्र सरकार के उच्चाधिकारियों को अवगत कराने की बात कही है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीएमओ राकेश मित्तल, विद्युत वितरण खंड प्रथम के एक्सईएन अमित सक्सेना, एसडीओ दयाशंकर यादव आदि भी मौजूद रहे। वहीं 

शिवपुरी में दो दिन के ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश
अफजलगढ़ ब्लाक के गांव दहलावाला, उमरपुर नत्थन, अलियारपुर तथा शिवपुरी में भी टीम पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने अधिकारियों के खिलाफ जमकर आग उगली। नोडल अधिकारी ने गरीबों को मुफ्त बिजली कनेक्शन, उजाला योजना के तहत 50 रुपये में एलईडी बल्ब मुहैय्या कराने, गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की जानकारी दी। शिवपुरी गांव में दो दिन के अंदर ट्रांसफार्मर स्थापित करा बिजली आपूर्ति सुचारु करने के निर्देश दिए। बीडीओ रोहिताश कुमार, चिकित्सक राजीव चौहान, एडीओ रविकांत, कृपाल सिंह, गैस एजेंसी प्रबंधक सुबोध शर्मा भी मौजूद रहे। 


गांव नागरपुर में भी नहीं हुआ योजनाओं पर काम
हरेवली के गांव नागरपुर खड़क सेन प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं की धरातल पर स्थिति को जाना। टीम ने प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, उज्जवला योजना, विद्युत कनेक्शन सौभाग्य योजना आदि योजनाओं की जनता से गहनता से जानकारी ली। ग्रामीणों ने अधिकारियों पर योजनाओं का लाभ न दिलाने का आरोप लगाया। इस मौके पर प्रधान लवली मनचला, पूर्व प्रधान शीशराम सिंह, सेक्रेटरी राजवीर सिंह, एडीओ पंचायत रविकांत, सेक्रेटरी करुणा चौहान अमर सिंह, वीरवती सर्वयूपी ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक रविंद्र सिंह रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed