{"_id":"5845a8b64f1c1be45944806d","slug":"pita-ne-beti-par-tezab-dala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर में नाराज पिता ने बेटी पर तेजाब उड़ेला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजनौर में नाराज पिता ने बेटी पर तेजाब उड़ेला
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Dec 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
पिता के तेजाब डालने से झुलसी युवती की देखभाल करती मामी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर। बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने उसके चेहरे पर तेजाब उड़ेल दिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के संबंध में एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज हो गई है।
रामपुर जिले के स्वार थाना क्षेत्र के गांव मचरासी निवासी रईस की पुत्री फरहीन (17) का एक युवक से प्रेम-प्रसंग काफी दिनों से चल रहा है। किशोरी के परिजनों को इसका पता चलने पर छह माह पहले उसे काशीपुर के विजय नगर नई बस्ती निवासी मामा नन्हे के घर छोड़ दिया। नन्हे की भाभी शायरा के मुताबिक दो माह पहले किशोरी पिता के घर गई। वहां से अपने प्रेमी संग फरार हो गई। पिता ने किशोरी के प्रेमी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद फिर किशोरी को मामा के घर छोड़ दिया गया। रविवार को किशोरी का पिता रईस काशीपुर अपने साले नन्हे के घर गया। उसने बेटी को लेकर वहां से अपने घर रामपुर चलने के लिए बस स्टैंड पर पहुंचा। रईस ने अपने साथी नबी हसन को स्टैंड पर बुलाया और उसे घर ले जाने के लिए पिकअप में बैठा लिया। फरहीन ने बताया कि उसके पिता ने उसका गला घोंटा, जिससे वह बेसुध हो गई। ऐसी हालत में ही उसके चेहरे और शरीर के अन्य हिस्सों पर तेजाब उड़ेला। बाद में मुझे मरा समझकर नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव गुलालवाली के पास फेंककर फरार हो गया। कुछ ग्रामीणाें की सूचना पर पुलिस किशोरी को पहले समीपुर और बाद में जिला अस्पताल भर्ती कराया। यही पर गंभीर हालत में झुलसी किशोरी ने नायब तहसीलदार को बयान दर्ज कराए। उधर, जिला अस्पताल के चिकित्सक केके सिंह के मुताबिक किशोरी की दाएं आंख की रोशनी चली गई है।