फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Patients , looting Timardaron

मरीजों, तीमारदारों से लूटपाट

Fri, 02 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Patients , looting Timardaron
तिमरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र पर लूट की जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में हथियारबंद बदमाशों ने बृहस्पतिवार रात तिमरपुर स्वास्थ्य उपकेंद्र में धावा बोलकर यहां भर्ती जच्चा समेत सहित कई महिलाओं और पुरुषों से लूटपाट की। बदमाशों ने महिलाओं के कान के कुंडल, मोबाइल और नगदी सहित हजारों का सामान लूट लिया। घटना को अंजाम देने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को कमरे में बंद कर बदमाश फरार हो गए। 
विज्ञापन

बृहस्पतिवार देर रात करीब ढाई बजे हथियारबंद पांच बदमाश स्वास्थ्य उपकेंद्र तिमरपुर पर आ धमके। उस समय तरीकमपुर रूपचंद निवासी फहीम अहमद ने अपनी पत्नी इमराना अपने नवजात के साथ लेटी हुई थी। तब तक एएनएम आरजू अपने घर चली गई थी तथा आशा अनिता, गांव की महिला रामरति, अजित सिंह, राधारानी और फहीम अहमद उपकेंद्र पर मौजूद थे। तमंचों और अन्य हथियारों से लैस बदमाश ने सबसे पहले फहीम अहमद और जच्चा को आतंकित किया। उनसे 25000 रुपये की नगदी, मोबाइल लूटा गया। पास के कमरे में सो रहे अजित सिंह से मोबाइल और 280 रुपये छीन लिए। 
विज्ञापन

अन्य कमरे में सो रही राधा रानी से दरवाजा खुलवाकर उसके पर्स में रखे 250 रुपयेतथा कानों के कुंडल छीने गए। बदमाशों ने जच्चा वकीला और आशा अनीता के कुंडल छीन लिए और 2000 रुपये की नगदी भी लूटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों के आगे बेबस हो गए लोग
बदमाश आतंकित करते रहे। उन्हें जिससे जो मिलता गया, छीनते गए। उनके आगे लोग बेबस बने रहे। घटना के बाद बदमाश लोगाें को एक कमरे में बंद कर आसानी से फरार हो गए। स्वास्थ्य उपकेंद्र की देखभाल कर रहे राधा रानी और अजित सिंह ने बताया कि करीब डेढ़ बजे पुलिस की गाड़ी ने गश्त किया था तथा करीब ढाई बजे बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के जाने के बाद राधा के मोबाइल से एएनएम आरजू को घटना की जानकारी दी तो कई ग्रामीण रात में ही केंद्र पर आ गए। सुबह को सूचना पर पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की। बदमाशों की छानबीन की जा रही है।


मंदिर से नगदी, सामान चोरी
नूरपुर में बृहस्पतिवार रात गांव ऊमरी में पोखर वाले तालाब के पास बने मंदिर के ताले तोड़कर दो हजार रुपये की नकदी और राशन का सामान चोरी कर लिया गया। मंदिर के पुजारी महंत रामगिरी ने बताया कि मंदिर में भंडारे का बचा हुआ अनाज रखा था। यह अनाज और अन्य सामान चाेर लेकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed