{"_id":"6458747b602e55d2cfafcd46a25f623f","slug":"our-engineers-and-kees-on-lineman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवर अभियंता और लाइनमैन पर केेस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवर अभियंता और लाइनमैन पर केेस
lineman
Updated Tue, 10 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नूरपुर में रविवार को गांव अस्करीपुर में टूटे तार की चपेट में आकर हुई बच्चे की मौत के मामले में मृतक बालक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने विद्युत निगम के अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
रविवार को गांव अस्करीपुर निवासी रमेश सिंह का 10 वर्षीय पुत्र नितिन रविवार की शाम खेलते समय इंटर कालेज के पास टूटे पड़े विद्युत तार की चपेट में आ गया था, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। नितिन को बचाने के प्रयास में जयप्रकाश के पुत्र दीपक और कपिल भी घायल हो गए थे।
घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को बिजनौर-मुरादाबाद स्टेट हाइवे पर रखकर जाम लगा दिया था। इस दौरान लोगों ने काफी हंगामा किया था। जिस कारण जाम लगने से वहां पर वाहनों की लंबी लाइन लग गई थी। जिस कारण लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
शाम करीब छह बजे एसडीएम चांदपुर राकेश यादव और सीओ महेश सिंह अत्री ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को बामुश्किल शांत कर जाम खुलवाया था।
अफसरों ने ग्रामीणों कोे लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया था।
इस घटना के संबंध में मृतक के पिता रमेश की तहरीर पर पुलिस ने रहटा बिल्लौच बिजलीघर पर तैनात अवर अभियंता वीरेंद्र कुमार और लाइनमैन कोमल के विरुद्घ कार्य में लापरवाही बरतने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। वहीं, इस मामले में थानाध्यक्ष प्रदीप यादव ने रिपोर्ट दर्ज होने की पुष्टि की है।