फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   one dies due to Truck break failure

ब्रेक फेल होने से ट्रक पलटा, एक की मौत

Sat, 03 Jun 2017 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 03 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
one dies due to Truck break failure
बिजनौर-मंडावर मार्ग पर चक्कर चौराहे के पास पलटे ट्रक में फंसे ड्राइवर को निकालती भीड़। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रांची से लोहा लेकर पंजाब जा रहा एक ट्रक बिजनौर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक में सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि चालक व उसका एक साथी घायल हो गया। दोनों ट्रक के मलबे में बुरी तरह फंस गए।
विज्ञापन


पुलिस ने ट्रक में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से करीब डेढ घंटे के अभियान में निकाला। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पंजाब के जिला लुधियाना की तहसील सानेवाल के गांव माजरा निवासी हरवीर सिंह (45) पुत्र अजीत सिंह गांव सानेवाल निवासी गुरजीत सिंह (40) पुत्र जोरा सिंह तथा यूपी के जिला पीलीभीत निवासी कुलवंत सिंह (45) झारखंड के रांची से ट्रक में 15 टन लोहा लेकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सवा छह बजे बिजनौर-मंडावर रोड के चक्कर चौराहे पर ब्रेक फेल होने से ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा। ट्रक में पीछे भरा लोहा झटके से केबिन तोड़कर चालकों के ऊपर आ गिरा। लोहे में तीनों लोग दब गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब डेढ़ घंटे मशक्कत के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों व क्रेन की मदद से हरवीर सिंह और गुरजीत सिंह को जीवित निकाल लिया, लेकिन कुलवंत का पेट भिंचने से उसकी मौके पर  ही मौत हो गई।

बचाव अभियान के दौरान मौजूद लोग तीनों को फंसा देख दंग रह गए। उन्होंने जमकर मदद की। इनमें देव और नूरपुर के रघुनंदन ने खासी मशक्कत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed