{"_id":"58b1cb2e4f1c1b565cb232d7","slug":"oil-theft-caught-in-raids","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापेमारी में पकड़ी तेल चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छापेमारी में पकड़ी तेल चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
ऑयल डिपो क्षेत्र में छापेमारी कर एसडीएम ने पकड़ा तेल चोरी का मामला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद में तेल टैंकरों से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी का सिलसिला जारी है। एसडीएम ने ऑयल डिपो के नजदीक छापा मारकर दो कैन पेट्रोलियम पदार्थ सहित चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाला सामान बरामद किया। तेल माफिया मौके से फरार हो गए।
नजीबाबाद के लालूवाला धनौरा क्षेत्र में इंडियन, भारत और हिंदुस्तान पेट्रोलियम डिपो हैं। टैंकरों के माध्यम से तेल पश्चिमी उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड में सप्लाई होता है। लंबे अर्से से पेट्रोलियम पदार्थों की टैंकरों से चोरी की वारदातें हो रही हैं। एसडीएम वीके सिंह ने ऑयल डिपो के निकट नहर पटरी मार्ग पर शनिवार दोपहर छापामारी की।
इससे पहले तेल माफिया मौके से खिसक गए। एसडीएम एवं उनके स्टाफ ने आसपास तलाशी ली। तलाशी के दौरान पेट्रोलियम पदार्थ से भरी दो कैन तथा कई खाली कैन और कीप बरामद हुई। एसडीएम ने माल अपने कब्जे में लेकर पूर्ति विभाग के सुपुर्द कर दिया। नजीबाबाद में ऑयल डिपो क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग, मंडावली, कांठपुर क्षेत्र और भागूवाला क्षेत्र में हाईवे से कुछ फासले पर तेल टैंकरों से पेट्रोलियम पदार्थ चोरी किया जाता है।
विज्ञापन
एसडीएम वीके सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचनाओं के आधार पर छापामारी अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी टैंकर चालक या अन्य व्यक्ति तेल चोरी करते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।