{"_id":"5896200f4f1c1b4a40e8352c","slug":"officer-arrested-for-illegal-collection-of-seminaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसे के कारी को अवैध उगाही के आरोप में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मदरसे के कारी को अवैध उगाही के आरोप में पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 05 Feb 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासमपुरगढ़ी में मदरसा वासिफुल उलूम के कारी को मदरसे की कमेटी ने मदरसे के नाम पर अवैध उगाही के सबूतों के साथ पकड़ लिया। आरोपी कारी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की गई है। आरोप है कि मदरसे का कारी लंबे समय से फर्जी रसीद बुक व मुहर बनवाकर गांव-गांव अवैध उगाही कर रहा था। पुलिस ने मामला संज्ञान में होने से इंकार किया है। कमेटी ने कारी से रसीद व मुहर बरामद की है।
मदरसे नाजिम कारी मो. याकूब ने बताया कि दो दिन पहले उनके पास ग्राम सदनपुर (नूरपुर) के मौलाना तजम्मुल साहब ने फोन कर बताया कि आपके मदरसे का कारी रईस अहमद निवासी मेघपुर फर्जी रसीद बुकों से मदरसे के नाम पर चंदा कर रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद मदरसे की कमेटी ने मामले की अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। शनिवार को मदरसा कमेटी ने कारी रईस अहमद को उसके घर पर पकड़ लिया। कमेटी ने उसके घर से मदरसे के नाम सौ बुक छपी हुई एवं मुहर बरामद की है। आरोप है कि कारी ने कबूल किया है कि उसने तीन साल में करीब छह लाख रुपये की उगाही की है। आठ रसीद बुक पूरी कटी हुई मिली है। इस दौरान कारी कमेटी के पदाधिकारियों को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस ने कारी से सामान बरामद की है और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। उधर, कोतवाल राजकुमार शर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।