फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Of interrupting life slip by train

ट्रेन से कटकर जीवन लीला समाप्त की 

Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Mon, 27 Jun 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Of interrupting life slip by train
हादसे के बाद विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में रविवार शाम छह बजे नजीबाबाद से गजरौला जा रही ट्रेन से कटकर युवक ने आत्महत्या कर ली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक झालू फाटक के पास हुई इस घटना से पहले युवक पहले ट्रेन की साथ कुछ दूर तक चला था। बाद में उसने एकदम से अपनी गर्दन ट्रैक पर रखकर ट्रेन से कटकर जान दे दी। इस दौरान युवक का धड़ ट्रैक से बाहर की ओर था। मौके पर पहुंची जीआरपी व कोतवाली पुलिस ने युवक की तलाशी ली, तो उसमें निकले मोबाइल नंबरों के आधार पर उसकी शिनाख्त मोहल्ला नवाब का अहाता निवासी राम सिंह के 23 वर्षीय पुत्र प्रताप सिंह उर्फ सोनू के रूप में हुई। परिजनों को सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और वे तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सोनू ने बीसीए कर लिया था। बीते कुछ दिनों से वह मानसिक रूप से परेशान था और पूजा पाठ पर अधिक ध्यान दे रहा था। रविवार को भी वह घर से पूजा करके निकला था। 
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक ने दम तोड़ा
नजीबाबाद/जलालाबाद। शनिवार शाम रायपुर मार्ग पर नवनिर्मित पुल के निकट ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मोहल्ला पाईंबाग निवासी आकाश पुत्र बलराम सिंह के रूप में हुई। घायल युवक को आनन-फानन में पूजा हॉस्पिटल ले जाया गया। सूचना मिलने पर परिजन भी पहुंच गए। चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। आकाश (21) की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। आकाश के पिता बलराम सिंह पूजा हॉस्पिटल में कर्मचारी हैं। आर्थिक चुनौतियों से जूझने के बावजूद उन्होंने कुछ दिन पहले ही आकाश का बी फार्मा में एडमिशन कराया था। जवान बेटे की मौत से बलराम सिंह के परिवार के सपने अधूरे रह गए। पुलिस ने आकाश का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं शनिवार रात करीब आठ बजे जलालाबाद फ्लाईओवर ओवर पर मैक्स और ट्रैक्टर ट्रॉली के बीच टक्कर में मैक्स चालक स्वाहेड़ी निवासी राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। राकेश कुमार मैक्स लेकर स्वाहेड़ी लौट रहा था। किसी वाहन को ओवरटेक करते समय मैक्स सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। 
विज्ञापन

रेहड़/बढ़ापुर/शेरकोट में रायपुरी बार्डर के पास ट्रक से कुचलने पर एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवार मदरसे के चंदे की रसीद कटवाकर लौट रहे थे। हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जसपुर के मुहल्ला जुलाहान निवासी मोहम्मद आशिक और रैहटा माफी निवासी युवक अब्दुल हसन मदरसे के चंदे की रसीद कटवाने के लिए बाइक पर गए थे। अफजलगढ़,  कासमपुरगढ़ी,  रेहड़ आदि स्थानों से रसीद कटवाने के बाद वे घर लौट रहे थे। रविवार को रायपुरी बार्डर के पास एक ट्रक ने अचानक उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर हाईवे पर गिर गई। टक्कर से उछलने पर अब्दुल हसन ट्रक के पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही कुचलने से मौत हो गई। हादसे में आशिक भी घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। आशिक को कासमपुरगढ़ी पीएचसी में उपचार को भर्ती कराया है। मृतक अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और जसपुर के मदरसे में ही रहकर पढ़ रहा था। अब्दुल हसन की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। कुछ लोगों के मुताबिक बाइक सवारों ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
वहीं बढ़ापुर में गांव इस्माइलपुर नबी निवासी छोटू सैनी का 19 वर्षीय पुत्र सोनू पैठ बाजार में सब्जी बेचता था। शनिवार को वह बढ़ापुर के एक मोहल्ले से सब्जी बेचकर साइकिल से घर लौट रहा था। रात करीब आठ बजे नगीना-बढ़ापुर मार्ग पर गांव बांसोवाला के पास सामने से आ रही एक बाइक की चपेट में आकर सोनू बुरी तरह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए बिजनौर लाया गया। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। घटना में बाइक सवार को अधिक चोट नहीं आई। पुलिस ने बाइक सवार को हिरासत में ले लिया है। समझौते की वार्ता चल रही है।

शेरकोट में नहटौर थाने के गांव गिलाड़ा निवासी सोनू (20) अपनी बहन की शादी के  कार्ड बांटने मुबारकपुर कुंडा रिश्तेदारी में आया हुआ था। रविवार को वह अपने रिश्तेदार विकास (12) के साथ बाइक से जा रहा था। हाईवे पर पीछे से कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर घायल हो गए। बाहर रेफर कर दिया गया। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों की हालत नाजुक है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed