फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   NSA accused of Pedda Case

पेद्दा प्रकरण के आरोपियों पर रासुका

Thu, 08 Dec 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 08 Dec 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर में जिला प्रशासन ने पेद्दा कांड के दो आरोपियों को रासुका में निरुद्ध किया है। रासुका का आदेश दोनों को जेल में तामील करा दिया गया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के गांव पेद्दा में 16 सितंबर को युवती से छेड़छाड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोग आमने सामने आ गए थे। गांव में जमकर पथराव व गोली चली थी। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोगों की मौत हो गई थी और 13 गांव वाले घायल हो गए थे। इस घटना को लेकर इलाके में तनाव व्याप्त हो गया था। कई दिन तक गांव में पुलिस व पीएसी का पहरा रहा था। गांव के लोग पलायन कर गए थे। लखनऊ से आला अफसरों ने गांव में डेरा डाल दिया था। इस घटना में 29 लोग नामजद हुए थे।  23 आरोपी सलाखों के पीछे हैं। जेल में बंद कई आरोपियों पर रासुका लगाने की तैयारी की जा रही थी। इन आरोपियों की रासुका की फाइल भी तैयार हो गई थी। इन आरोपियों पर रासुका नहीं लग पाई थी। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने पेद्दा कांड के दो मुख्य आरोपी संसार सिंह व टीकम सिंह पर रासुका लगा दी है। रासुका का आदेश पुलिस ने जेल में दोनों आरोपियों को तामील करा दिया है। शहर कोतवाली के एसएसआई धर्मपाल सिंह ने दोनों आरोपियों पर रासुका लगाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed