फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Now the grocery store theft

अब किराना दुकान में हुई चोरी

Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 02 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Now the grocery store theft
नजीबाबाद में चोरों ने किराना प्रतिष्ठान का शटर तोड़ माल उड़ाया। - फोटो : अमर उजाला
                                
                
                
                 
                    
विज्ञापन
नजीबाबाद में पुलिस की ढुलमुल व्यवस्थाओं के चलते शातिर चोरों ने चोरी की लगातार तीसरी घटना को अंजाम दिया। चोरों ने इस बार रायपुर पुलिस चौकी से कुछ फासले पर स्थित एक किराना स्टोर को निशाना बनाया। प्रतिष्ठान का शटर उठाकर चोर हजारों की नगदी व सामान चोरी कर ले गए। रायपुर मार्ग पर 132 केवी विद्युत उपसंस्थान के सामने स्थित किराना प्रतिष्ठान का बुधवार रात चोरों ने शटर तोड़ डाला। बृहस्पतिवार सुबह दुकान में चोरी की खबर मिलने पर प्रतिष्ठान स्वामी नीरज सिंघल के पांव तले जमीन खिसक गई। नीरज ने प्रतिष्ठान पर पहुंचकर देखा तो शटर पर ताले तो लगे थे, लेकिन चोरों ने शटर को ही क्षतिग्रस्त कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को नीरज ने बताया कि चोर दुकान में रखी करीब 38 हजार रुपये की नगदी, पांच हजार रुपये कीमत के मोबाइल रिचार्ज कूपन और काफी सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि इससे पहले दो दिन दिन के भीतर चोरों ने चोरी की दो बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया था। चोरों ने दिनदहाड़े आकाशवाणी कालोनी में आकाशवाणी केंद्र की कार्यक्रम अधिशासी मंजुला नेगी के घर को खंगालते हुए लाखों रुपये के सोने के आभूषण और हजारों रुपये की नगदी चोरी कर ली थी, जबकि रायपुर पुलिस चौकी से चंद कदम के फासले पर मोटर स्पेयर पार्ट्स प्रतिष्ठान से चोरों ने दो लाख रुपये की नगदी चोरी कर ली थी। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं बढ़ने से जहां क्षेत्रवासियों में हड़कंप मचा है, वहीं पुलिस प्रशासन सकते में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed