फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Night of the Gujari system in the police station

थाने में गुुजरी प्रध्ाान की रात

Fri, 05 May 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 05 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में गांव में शौचालय बनवाने के लिए रेत की व्यवस्था जुटाने का खामियाजा एक ग्राम प्रधान को भुगतना पड़ा। ग्राम प्रधान को पूरी रात थाने में गुजारनी पड़ी। ग्राम प्रधान नगीना देहात थाने के एक दरोगा पर उसे व बुग्गियों को छोड़ने के नाम पर मोटी रकम वसूलने का आरोप लगाते हुए प्रकरण की शिकायत बीडीओ से की।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत मुअज्जमपुर सादात के ग्राम प्रधान हरीशचंद बृहस्पतिवार को बीडीओ एके उपाध्याय से मिले। ग्राम प्रधान ने बताया कि ओडीएफ योजना के तहत गांव में इज्जत घर (शौचालय) का निर्माण कराया जा रहा है। फिलहाल रामकुमार, शेर सिंह, अमीचंद, नरेंद्र, मूला, सरोज, राजेंद्र आदि ग्रामीणों का शौचालय निर्माणाधीन है। एक मई की रात बासित, संजय, राशिद, हारून अपनी बुग्गियों से खो नदी से रेत लेकर गांव मुअज्जमपुर सादात ला रहे थे। झक्काकी के पास नगीना देहात थाने के एक दरोगा ने बुग्गियां पकड़कर थाने में खड़ी करा दीं।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने बताया कि मामले की सूचना पर जब वे थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें भी पूरी रात थाने में ही बैठाए रखा और सुबह 10 हजार रुपये लेकर उन्हें, बुग्गी चालकों व बुग्गियों को छोड़ा। इस संबंध में बीडीओ एके उपाध्याय ने बताया कि शौचालय से वंचित हर एक घर में शौचालय निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शौचालय निर्माण के लिए रेत न मिलना चिंता का कारण बना है। उन्होंने ग्राम प्रधान को पूरी रात थाने में बैठाने और हजारों रुपये वसूलकर उन्हें छोड़ने के मामले को गंभीरता से लेते हुए इस संबंध में सीडीओ एवं सीओ नगीना को प्रकरण से अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed