फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Murderous attack on the family in the house

घर में परिवार पर कातिलाना हमला

Wed, 28 Sep 2016 11:18 PM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
अमर उजाला/ब्यूरो Updated Wed, 28 Sep 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
Murderous attack on the family in the house
हमलावर पति। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर के स्योहारा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते मंगलवार की देर रात धारदार हथियार से हमला कर उसे जान से मारने की कोशिश की। मां को बचाने आए बच्चों को भी नहीं बख्शा। उन पर भी हमला कर दिया। चीखपुकार सुनकर पड़ोसियों और आसपास के लोगों के इकट्ठा होने के कारण आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचवाया।
विज्ञापन

 
गांव सलेमपुर गढ़ी थाना कांठ जिला मुरादाबाद निवासी अतीक उर्रमान अपनी पत्नी फरजाना (42), पुत्र हनजला (16)  पुत्री सोबिया (18) के साथ स्योहारा के मोहल्ला मिकियान हाता अलीमुद्दीन की टाल के पीछे किराये के मकान में रहता था। अतीक सऊदी अरब में नौकरी करता था। पिछले दो साल से वह यहां घर पर ही रह रहा है। पड़ोसियों के मुताबिक मंगलवार की देर रात उसके घर से चीखने पर लोग पहुंचे। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण सीढ़ी लगाकर लोग अंदर पहुंचे। अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। 
विज्ञापन


जमीन पर फरजाना और उसके बच्चे लहूलुहान पड़े तड़प रहे थे। अतीकउर्रहमान  उन पर कुल्हाड़ी और चापड़ से जानलेवा हमलाकर वह फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फरजाना के भांजे आजम पुत्र नईम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया है। इस घटना के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। एसपी अजय कुमार साहनी का कहना है कि अवैध संबंधों के शक के चलते यह घटना हुई है। हालांकि स्योहारा निवासी अतीक रहमान अपनी पत्नी व बच्चों पर जानलेवा हमले कर देगा इसका परिवार के किसी भी सदस्य को अंदाजा नहीं था। उसका व्यवहार रोजाना की   तरह सामान्य था। उसके  इस कृत्य से परिवार व मोहल्लेवाले स्तब्ध हैं। 

परिजनों के अनुसार अतीक रहमान सऊदी अरब में रहकर अपने पत्नी व बच्चों का पूरा ख्याल रखता था। गुजारे के लिए रुपये भेजता रहता था। दो साल पहले वह सऊदी से नौकरी छोड़कर घर आ गया। काफी दिन तक उसका व्यवहार अपनी पत्नी एवं बच्चों के साथ सामान्य था। उसे नौकरी तलाशने  पर भी नहीं मिली। इससे उसके परिवार का गुजारा मुश्किल होता चला गया। आरोप है कि उसने कुछ माह से अपनी पत्नी के चाल         चलन पर भी शक करना शुरू           कर दिया था।  इसको लेकर परिवार में पति-पत्नी की बीच कलह रहती थी। रविवार को परिजनों ने पति पत्नी को बैठाकर मामला शांत कराया था। हालांकि अचानक मंगलवार की रात अतीक रहमान ने पत्नी व बच्चों पर जानलेवा हमला कर फरार हो गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed