{"_id":"6646e4e590ce966b5207aa87","slug":"murder-of-two-sisters-in-gohawar-jait-village-of-bijnor-and-police-started-investigation-2024-05-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थीं दोनों... सामने आई ये बड़ी वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Double Murder in Bijnor: दो बहनों को उतारा मौत के घाट, मां के पास सो रही थीं दोनों... सामने आई ये बड़ी वजह
Fri, 17 May 2024 10:32 AM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 17 May 2024 10:32 AM IST
सार
Double Murder in Bijnor: यूपी के बिजनौर जिले में दो बहनों की हत्या कर दी गई। दोनों बहनें अपनी के पास सो रही थी, इसी दौरान वारदात को अंजाम दिया गया। जानिए आखिर दोनों बहनों को क्यों मौत के घाट उतारा गया?
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात उस समय घटी जब घर में मां के साथ पांच बहनें व एक छोटा भाई सो रहा था।
विज्ञापन
वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो बहनों के शव मिले, जिनमें मृतका पवित्रा (5) व रितु उर्फ रिया (7) बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कई तथ्यों की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उधर, दो बहनों की हत्या की सूचना पर एसपी नीरज जादौन ने भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेते हुए पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि मृतकों की बड़ी बहन विद्या ने कमजोर पारिवारिक स्थिति के चलते दोनों बहनों का गला दबाकर हत्या की।