फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Munir fear moved prize

बेखौफ घूमता रहा इनामी मुनीर

Thu, 30 Jun 2016 01:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 30 Jun 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में एनआईए अफसर तंजील अहमद व उनकी पत्नी फरजाना की हत्या करने का मास्टरमाइंड इनामी मुनीर को किसी का डर नहीं था। डबल मर्डर करने के बाद भी वह बेखौफ होकर बाइक से घूमता रहा। सोमवार को मुनीर बाइक से अकेला गाजियाबाद पहुंचा था और अपने साथी अदनान उर्फ सफर के साथ उसके फ्लैट पर रहा था। एनआईए अफसर तंजील अहमद और उनकी पत्नी फरजाना के मर्डर के मुख्य मुनीर को भारी भरकम पुलिस महकमा जगह-जगह खोजता रहा, लेकिन वह बेखौफ होकर घूमता रहा। मुनीर ने फरारी में किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल नहीं किया था। वह अपनी बाइक से ही अपने ठिकानों पर आता जाता रहा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक सोमवार को मुनीर दिन में लखनऊ से अकेला बाइक चलाकर गाजियाबाद में अपने साथी अदनान उर्फ सफर के फ्लैट पर ठहरा था। एसटीएफ नोएडा व पुलिस को यह जानकारी थी कि मुनीर अदनान के फ्लैट पर आएगा। मुनीर अदनान को साथ लेकर मुंबई भागने के लिए दिल्ली के लिए निकल गया। बाइक उसने गाजियाबाद में ही खड़ी कर दी। एसटीएफ व पुलिस ने दिन में फ्लैट पर छापा मारा तो कोई नहीं मिला। रात में मुनीर को दिल्ली से मुंबई जाने के लिए कोई बस नहीं मिली. तो मुनीर वापस आ गया। रात में अदनान के फ्लैट पर ही रुक गया। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एसटीएफ व पुलिस ने फिर से फ्लैट पर छापा मारा तो मुनीर वहां मिल गया। पुलिस ने उसे दबोच लिया। मुनीर को विश्वास नहीं था कि पुलिस यहां तक उसके पीछे आ जाएगी। मुनीर को अगर मुंबई जाने के लिए बस मिल जाती, तो पुलिस के हाथ लगना बेहद मुश्किल था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मुनीर का इरादा मुंबई को ठिकाना बनाकर छिपने का था। मुनीर ने बिजनौर से पूछताछ के लिए गई पुलिस टीम को बताई हैं। पुलिस का कहना है कि मर्डर करने के बाद मुनीर बाइक से ही बिजनौर से फरार हुआ था। बताया कि वह तंजील अहमद की पत्नी फरजाना की मुनीर जान लेना नहीं चाहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed