फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother-in-law beat him killed

बहू ने सास को पीट-पीटकर मार डाला  

Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 24 Nov 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
Mother-in-law beat him killed
शामली के मोहल्ला तैमूरशाह में आरोपी महिला शमा को ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शामली में सास-बहू के बीच हुआ विवाद सास की मौत का कारण बन गया। सास से झगडे़ के बाद गुस्साई बहू ने घर में पड़े डंडे से उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारोपी बहू को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

साबरा पत्नी सलीम (45) अपने पुत्र सलमान और पुत्रवधू शमा (25) के साथ मोहल्ला तैमूरशाह में रहती थी। बताया जाता है कि सास-बहू में किसी बात को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। बुधवार सुबह सलमान दुकान पर चला गया। दोपहर करीब दो बजे सास और बहू के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि शमा ने घर को अंदर से बंद करके सास के सिर में डंडे से कई वार किए। जिससे साबरा गंभीर रूप से घायल होकर गिर गई। बताया गया कि उसके बाद भी शमा लकड़ी से तब तक प्रहार करती रही, जब तक उसने दम नहीं तोड़ दिया।
विज्ञापन

इस बीच साबरा की चीखें सुनकर घर के बाहर भीड़ लग गई। लोगों के कहने पर भी शमा ने दरवाजे नहीं खोले। जिसके बाद पड़ोसी छत के रास्ते घर में घुसे तो वहां साबरा की लाश पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस को सूचना दे दी गई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप अहलावत, सीओ सिटी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम तक मामले में मुकदमा दर्ज किए जाने की तैयारी चल रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed