फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Mother dies due to collision of DCM

डीसीएम की टक्कर से युवती की मौत

Fri, 26 May 2017 12:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 26 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
धामपुर में डीसीएम और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक युवती की मौके पर मौत हो गई। उसकी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतका के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सीएचसी मोर्चरी में रखवा दिया। इस दौरान हादसा करने के बाद फरार होने का प्रयास कर रहे डीसीएम चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


गांव सरकड़ा चकराजमल निवासी प्रशांत कुमार ने बताया कि उसकी 19 वर्षीय बहन सरस्वती उर्फ सोनी और गांव सलेमसराय निवासी सोनी की सहेली हिमानी दोनों बिजनौर के वीआईटी कालेज से बीटेक कर रही है और धामपुर के एक कोचिंग पर सरकारी नौकरी पाने के लिए तैयारी कर रहीं है।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर जब सरस्वती और हिमानी दोनों कोचिंग करने के बाद स्कूटी से धामपुर से गांव वापस सरकड़ा जा रही थी तो गांव के पास पृथ्वीराज कालेज के निकट गांव की ओर से सड़क को पार करते वक्त मुरादाबाद मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही डीसीएम ने स्कूटी में टक्कर मार दी। जिससे सरस्वती की मौके पर मौत हो गई। जबकि मृतका सरस्वती की सहेली हिमानी गंभीर रूप से घायल हो गई। हिमानी को चिंताजनक हालत में हायर सेंटर रेफर किया है। घटना की कोतवाली में परिजनों की ओर से अभी तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed