फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Meat found in the house, a dabo

घर में मिला मांस, एक दबोचा

Wed, 24 May 2017 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 24 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर में पुलिस ने मंगलवार को गोकशी की सूचना पर गांव झकड़ी बांगर में छापा मार कर एक मकान से मांस बरामद किया। छापे की भनक लगते ही मकान स्वामी फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने एक व्यक्ति को दबोच लिया। मांस को जांच केे लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन


 मंगलवार को यूपी डायल-100 को सूचना दी गई कि गांव झकड़ी बांगर में खुर्शीद के मकान में गोकशी हो रही है। इस पुलिस ने खुर्शीद के मकान पर छापा मारकर मांस बरामद किया। मांस के साथ पशु  का कटान करने वाले हथियार भी मिले।
विज्ञापन


खुर्शीद पुलिस का छापा पड़ने से पहले फरार हो गया। मेहंदी हसन नाम के व्यक्ति को पुलिस ने दबोच लिया है। छापे के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पकड़ा गया मांस एक गठरी में बंधा था। पुलिस ने मांस को जांच के लिए भेज दिया है। कई ग्रामीणों ने छापे की कार्रवाई पर एतराज जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



गांव में छापे के बाद से पुलिस तैनात कर दी गई है। शहर कोतवाल प्रेमवीर राणा के मुताबिक गोकशी की सूचना पर गांव में छापा मारा गया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। एक व्यक्ति को मौके से पकड़ा गया है। मांस की जांच कराई जा रही र्है। खुलेआम  पशु का कटान करना भी गलत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed