{"_id":"5c743442bdec2259e364f74e","slug":"masons-death-due-to-drinking-raw-alcohol-in-sahanpur-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहानपुर में कच्ची शराब पीने से राजमिस्त्री की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सहानपुर में कच्ची शराब पीने से राजमिस्त्री की मौत
Tue, 26 Feb 2019 12:00 AM IST
Deepak Sharma
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
Published by: Deepak Sharma
Updated Tue, 26 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
मामले की जांच करते एसडीएम कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य और पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
नहटौर में गांव सहानपुर नवादा में शराब पीने से एक राजमिस्त्री की मौत हो गई । शराब से मौत होने पर पुलिस और ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस शराब की खरीदारी की जांच में जुटी है।
गांव सहानपुर नवादा निवासी किरनपाल सिंह (41) राजमिस्त्री का काम करता था। बताया जाता है कि रविवार शाम को वह शराब पीकर नशे की हालत में घर पर आकर सो गया था। सोमवार की प्रात: को जब उसकी पत्नी चमनो देवी उसे उठाने के लिए गई, तो उसे वह मृत मिला। उसके मुंह से खून निकला हुआ था। शराब पीने से मौत होने की सूचना गांव में फैल गई। सूचना पर एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य, सीओ कृपा शंकर कनौजिया, कोतवाल जीत सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। परिजनों ने शराब के नशे में घर आने की जानकारी दी। राजमिस्त्री की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की छह माह की गर्भवती पत्नी और उसके चार बच्चों का रो -रो कर बुरा हाल है। गांव सहानपुर नवादा के आसपास कई गांवों में कच्ची और हरियाणा मार्का शराब की बिक्री की बात सामने आई। मजदूर तबके लोग सस्ते के लालच में इस तरह की शराब का सेवन करने लगते हैं। एसडीएम धामपुर कुंवर वीरेंद्र कुमार मौर्य का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता लगेगा। उसके बाद कार्रवाई होगी।
सेल्समैन ने राजमिस्त्री के शराब खरीदने से किया इंकार
नहटौर में गांव सहानपुर नवादा में शराब पीने से एक राजमिस्त्री की मौत होने पर शराब की खरीदारी पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। जिस शराब की दुकान से शराब खरीदने की बात कहीं जा रही है, वहां के सेल्समैन ने राजमिस्त्री के शराब खरीदने से इंकार करते हुए क्षेत्र में कच्ची शराब बिकने का खुलासा करते हुए पुलिस को कटघरे में लाकर खड़ा कर दिया है। उसने क्षेत्र के कई गांवों में कच्ची शराब बिकने का आरोप लगाया। कच्ची शराब बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने पर भी कोई कार्रवाई नहीं होने का भी आरोप लगाया। उसने कहा कि वह किरनपाल को जानता है। किरनपाल आता रहता है, लेकिन कल वह नहीं आया था।
विज्ञापन
कच्ची शराब से नहीं हुई एक भी मौत : डीएम
बिजनौर में डीएम सुजीत कुमार और एसपी संजीव त्यागी ने कहा कि जिले में कच्ची शराब पीने से एक भी मौत नहीं हुई है। अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। खादर क्षेत्र में दर्जनों अवैध भट्ठी नष्ट करा दी गई हैं। कलक्ट्रेट में प्रेस वार्ता के दौरान डीएम, एसपी ने कहा कि गांव बाखरपुर गढ़ी निवासी वीर सिंह की मौत हार्ट अटैक से हुई है। वीर सिंह शराब नहीं पीता था। वीर सिंह के परिजनों ने खुद उसे हार्ट अटैक होने के बारे में बताया है। नहटौर के गांव साहनपुर नवादा निवासी किरनपाल ने नहटौर के ही देशी शराब के ठेके से शराब खरीदी थी। ठेके से शराब का सैंपल लिया गया है। किरनपाल के शव का पोस्टमार्टम भी कराया जा रहा है। कहा कि पुलिस ने अभियान चलाकर अवैध शराब के कारोबार के मामले में 27 एफआईआर दर्ज की हैं।
शराब की भट्ठी के साथ एक को दबोचा
बिजनौर में शहर कोतवाल रामसेवक के मुताबिक गांव बवनपुरा निवासी देशराज सिंह जंगल में शराब की अवैध भट्ठी चला रहा था। पुलिस ने जंगल में छापा मारकर शराब की भट्ठी 25 लीटर कच्ची शराब, 750 लीटर लाहन व शराब बनाने के उपकरण बरामद किए है। पुलिस ने देशराज को भी शराब की भट्ठी चलाते हुए दबोचा है।